देश

New Parliament Building Inauguration Live Streaming: यहां देखें नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह लाइव, मिलेगी पल-पल की जानकारी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 27, 2023, 04:01 PM IST

New Parliament Building Inauguration Live Streaming & Telecast Online: पीएम मोदी 28 मई 2023 यानि कि रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उद्घाटन को लेकर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है, चप्पे-चप्पे पर फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

Image

नए संसद भवन का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

KEY HIGHLIGHTS
  • नए संसद भवन को लेकर विपक्ष और सरकार में है ठनी
  • 21 विपक्षी पार्टियों ने उद्घाटन समारोह का किया है बहिष्कार
  • 25 पार्टियां होंगी उद्घाटन समारोह में शामिल

New Parliament Building Inauguration Live Streaming & Telecast Online: पीएम मोदी द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन में बस अब कुछ ही घंटे रह गए हैं। 28 मई को देश को नया संसद भवन मिल जाएगा। विपक्ष के विरोध के बीच केंद्र सरकार इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी में लगी हुई है। नया संसद भवन आज और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

नए संसद भवन का कल होगा उद्घाटन

नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह रविवार को होगा। रविवार सुबह हवन और विभिन्न धर्मों की प्रार्थना के साथ यह कार्यक्रम शुरू होगा, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा कक्ष में औपचारिक उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि सुबह करीब सात बजे नए भवन के बाहर संसद परिसर में हवन होगा जहां शैव संप्रदाय के महायाजक औपचारिक राजदंड सेंगोल मोदी को सौंपेंगे। सेंगोल को नए संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया जाएगा।

बहुत खूबसूरत है नई संसद

त्रिकोणीय आकार के चार मंजिला संसद भवन का निर्मित क्षेत्र 64,500 वर्ग मीटर है। भवन के तीन मुख्य द्वार हैं- ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार। टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा निर्मित नए संसद भवन में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थल होगा।

नए संसद भवन का उद्घाटन यहां देखें लाइव

नए संसद भवन का उद्घाटन कार्यक्रम आप टाइम्स नाउ नवभारत के सभी प्लेटफॉर्मों पर देख पाएंगे। टीवी के अलावा यह हर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। आप टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट (https://www.timesnowhindi.com/), यूट्यूब (https://www.youtube.com/@timesnownavbharat), ट्विटर(https://twitter.com/TNNavbharat) पर देख सकेंगे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article