देश

'IC 814' पर विवाद, नेटफ्लिक्स कंटेंट हेड हुए तलब, आतंकियों के हिंदू नाम पर लोगों में नाराजगी

'IC 814' Controversy : साल 1999 के कंधार हाईजैक पर बनी वेब सीरीज 'IC 814' विवादों में आ गई है। वेब सीरीज में इस प्लेन को हाईजैक करने वाले आतंकियों के हिंदू नाम पर विरोध की आवाजें उठी हैं। सूत्रों का कहना है कि लोगों की नाराजगी और विवाद बढ़ता सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्ल्क्सि के कंटेंट हेड को तलब किया है।

Image

काठमांडू से दिल्ली आने वाला एयर इंडिया का प्लेन हुआ था हाइजैक।

KEY HIGHLIGHTS
  • 24 दिंसबर 1999 को एयर इंडिया का विमान आईसी 814 को हाईजैक किया गया
  • इस विमान ने काठमांडू से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, प्लेन में 5 आतंकी भी थे
  • कंधार उतरने से पहले इस विमान को अमृतसर, लाहौर और दुबई में उतारा गया

'IC 814' Controversy : साल 1999 के कंधार हाईजैक पर बनी वेब सीरीज 'IC 814' विवादों में आ गई है। वेब सीरीज में इस प्लेन को हाईजैक करने वाले आतंकियों के हिंदू नाम पर विरोध की आवाजें उठ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि लोगों की नाराजगी और विवाद बढ़ता देख सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्ल्क्सि के कंटेंट हेड को तलब किया है।

मंगलवार को पेश होने के लिए कहा-सूत्र

सूत्रों का कहना है कि नेटफ्ल्क्सि के कंटेंट हेड को मंगलवार को मंत्रालय के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। दरअसल, वेब सीरीज में प्लेन को हाईजैक करने वाले दो आतंकियों के नाम कथित रूप से बदलकर हिंदू रखा गया है। सोशल मीडिया में इसके खिलाफ लोगों की नाराजगी देखी जा रही है। लोग आतंकियों के हिंदू नाम रखे जाने पर गुस्सा हैं। एयर इंडिया के विमान आईसी 814 को 24 दिसंबर 1999 को काठमांडू एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद आतंकियों ने अगवा कर लिया।

कंधार से पहले तीन जगह लैंड हुआ था प्लेन

कंधार में उतरने से पहले यह विमान कई जगहों पर रुका। विमान में 176 यात्री सवार थे। यह प्लेन जैसे ही भारतीय वायु क्षेत्र में दाखिल हुआ, उसमें सवार पांच नकाबपोश आतंकियों ने उसे हाईजैक कर लिया। कंधार उतरने से पहले आईसी 814 को अमृतसर, लाहौर और दुबई उतरना पड़ा था। दुबई में आतंकियों ने 27 यात्रियों जिनमें औरतें, बुजुर्ग और बच्चे थे, उन्हें जाने दिया। आतंकियों ने एक यात्री को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी मौत हो गई। इसके अलावा उनके हमले में 17 लोग घायल हुए। विमान में चालक दल के 15 सदस्यों सहित कुल 191 लोग सवार थे।

लोगों ने अनुभव सिन्हा से पूछे सवाल

प्लेन को हाईजैक करने वालों के असली नाम इब्राहिम अख्तर, शाहिद अख्तर, सन्नी अहमद, जहूर मिस्त्री और शाकिर था, जबकि सीरीज में इन आतंकियों को भोला, शंकर, डॉक्टर, बर्गर और चीफ नाम से बुलाया जा रहा है। सीरीज में नाम बदलकर यह बताने की कोशिश की गई है कि आतंकियों ने अपने लिए कोडनेम रखा था। आतंकियों के नाम बदले जाने पर सोशल मीडिया पर लोग वेब सीरीज के डाइरेक्टर अनुभव सिन्हा से सवाल पूछ रहे हैं। कुछ ने कहा है कि इस वेब सीरीज का बहिष्कार होना चाहिए। लोगों ने अपने पोस्ट में हाईजैकर्स के वास्तविक और बदले हुए नाम लिखे हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article