देश

बीजापुर में नक्सलियों ने की तीन ग्रामीणों की हत्या, सरेंडर कर चुके नक्सली के परिवार को बनाया निशाना

नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली नेता के परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी। बीजापुर के पेद्दाकोरमा गांव में एक छात्र समेत तीन लोगों की नक्सलियों ने हत्या की है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : PTI

Naxals in Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा तीन ग्रामीणों की गला घोंटकर हत्या करने की घटना सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के पेद्दाकोरमा गांव में नक्सलियों द्वारा तीन ग्रामीणों की गला घोंटकर हत्या किए जाने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि नक्सलियों ने आज शाम पेद्दाकोरमा (नयापारा) निवासी तीन व्यक्तियों की रस्सी से गला घोंटकर कर हत्या कर दी है।

आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली नेता के परिवार पर हमला

नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली नेता के परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी। बीजापुर के पेद्दाकोरमा गांव में एक छात्र समेत तीन लोगों की नक्सलियों ने हत्या की है। इनके नाम झींगु मोडियम, सोमा मोडियम और अनिल माड़वी हैं। इसके अलावा नक्सलियों ने 7 ग्रामीणों के साथ बेरहमी से मारपीट कर छोड़ा। दर्जन भर ग्रामीणों को नक्सलियों ने अगुवा भी किया है। नक्सलियों के हाथों मारे गए दो ग्रामीण आत्मसर्मपण कर चुके नक्सली नेता दिनेश मोडियम के रिश्तेदार हैं। नक्सली नेता वेल्ला और उसकी टीम ने आज शाम 4 बजे घटना को अंजाम दिया।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने निर्दोष ग्रामीणों की हत्या की है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!