देश

बाल-बाल बचे अजित पवार और सुप्रिया सुले; बहन की जली साड़ी तो भाई की लिफ्ट चौथी मंजिल से नीचे गिरी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 15, 2023, 10:59 PM IST

अजित पवार ने रविवार को बारामती में एक कार्यक्रम के दौरान इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना तब हुई जब वह पुणे में एक अस्पताल की इमारत का उद्घाटन करने गए थे। वहीं उनकी चचेरी बहन और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले भी एक घटना में बाल-बाल बची हैं।

Image

अजित पवार और सुप्रिया सुले

Photo : Twitter

महाराष्ट्र की राजनीति के ताकतवर परिवारों में से एक शरद पवार के परिवार के दो सदस्य बाल-बाल बचे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) जो शरद पवार (Sharad Pawar) के भतीजे है, वो एक लिफ्ट दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं। वहीं शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले (Supriya Sule) की साड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान आग लग गई। दोनों भाई-बहन के साथ घटना एक दिन आगे पीछे हुई है।

अजित के साथ क्या हुआ

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पुणे में तीन अन्य लोगों के साथ लिफ्ट में थे, तभी चौथी मंजिल से लिफ्ट नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में वो बाल-बाल बच गए। उन्होंने खुद इस घटना के बारे में जानकारी दी है।

क्या कहा अजित ने

उन्होंने कहा- शनिवार को पुणे में वो एक अस्पताल में गए थे। उस वक्त लिफ्ट में उनके साथ एक डॉक्टर और दो पुलिस कर्मी थे। चौथी मंजिल पर लिफ्ट से अचानक बिजली गुल हो गई और लिफ्ट चौथी मंजिल से जमीन पर गिर गया। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर उन्हें और उनके साथ के लोगों को निकाला गया।"

सुप्रिया सुले के साथ क्या हुआ

अजित पवार की चचेरी बहन सुप्रिया सुले की साड़ी एक कार्यक्रम के दौरान दीये के संपर्क में आ गई और उसमें आग लग गई। उन्होंने कहा- "मैं हिंजेवाड़ी इलाके में कराटे प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर थी, तभी अचानक मेरी साड़ी में आग लग गई। लेकिन आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। मैं सुरक्षित हूं, घबराने की जरूरत नहीं है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article