Bajrang Dal Ban: कर्नाटक में कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर पार्टी की सरकार बनती है तो बजरंग दल और एसडीपीआई जैसे संगठनों को बैन किया जाएगा। कांग्रेस के के इस बयान के बाद वहां राजनीति तेज हो चुकी है तो बिहार में भी इस विषय पर राजनीति तेज है। नालंदा से जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार(Kaushlendra Kumar) ने कहा कि सांप्रदायिकता और जड़ गहरा न बना ले इसके लिए जरूरी है कि बजरंग दल पर बैन(Bajrang Dal news) लगाया दाए। उनके इस बयान के बाद बीजेपी के कद्दावर नेता और बिहार के डिप्टी सीएम रहे तारकिशोर प्रसाद(Tarkishor Prasad) ने कहा कि न सरकार बनेगी और न ही ये लागू होगा। कौशलेंद्क कुमार ने कहा कि किसी भी तरह से सत्ता में बने रहने के लिए सत्ता हासिल करने के लिये बीजेपी उन्माद की राजनीति करती है तो जवाब देते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह सब पीएफआई के खिलाफ एक्शन का नतीजा है। बिहार की मौजूदा सरकार को यह सब रास नहीं आ रहा है, लिहाजा इस तरह के बयान सामने आ रहे हैं। बिहार की मौजूदा सरकार सभी मोर्चे पर नाकाम है और अपनी नाकामी छिपाने के लिए इस तरह के सोच विचार पर चल रही है। लेकिन बिहार की जनता समझदार है, तुष्टीकरण की राजनीति को नकार देगी।
देश
JDU सांसद ने बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग की, बीजेपी बोली- सपना देखें
- Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
- Updated May 4, 2023, 02:54 PM IST
