देश

Muslims in India: 'भारत में मुसलमान सुरक्षित...' बोले ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन

Muslims in India: मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा, 'कोई भी व्यक्ति या सरकार मुस्लिम धार्मिक कार्यक्रमों में बाधा नहीं डालती। यह कहना कि मुसलमान सुरक्षित नहीं हैं, गुमराह करने वाली और अफवाह फैलाने वाली बात है।'

Image

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन

Muslims in India: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने देश में मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में मुसलमान पूरी आज़ादी के साथ अपने धार्मिक त्योहार, नमाज़, रोज़ा, हज, ज़कात, जुलूस और उर्स मना रहे हैं। उन्होंने इस दावे को खारिज किया कि देश में मुसलमान असुरक्षित हैं।

मौलाना शहाबुद्दीन ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन के फैसले की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इबादत के लिए होता है, न कि धरना-प्रदर्शन के लिए।

'साल के 11 महीने में कभी भी प्रदर्शन किया जा सकता था, रमजान में ही क्यों?'

उन्होंने कहा, 'धरना-प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार है, लेकिन रमजान के पवित्र महीने में ऐसा करना गलत है। यह लोगों को धार्मिक कार्यों से रोककर राजनीतिक काम में लगाने जैसा है। साल के 11 महीने में कभी भी प्रदर्शन किया जा सकता था, रमजान में ही क्यों?'

मौलाना ने सुझाव दिया कि जो लोग भारत में मुसलमानों को असुरक्षित बता रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश भेजकर वहां की स्थिति देखने का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'जब वे वहां की वास्तविक स्थिति देखेंगे, तो भारत लौटकर खुद कहेंगे कि भारतीय मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित हैं।'

'रमजान के महीने में मुसलमानों को सिर्फ इबादत पर ध्यान देना चाहिए'

मौलाना ने अपील की कि रमजान के महीने में मुसलमानों को सिर्फ इबादत पर ध्यान देना चाहिए और राजनीतिक प्रदर्शनों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म और राजनीति को मिलाना सही नहीं है, खासकर जब बात रमजान जैसे पवित्र महीने की हो।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!