देश

Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट मे दाखिल दो याचिकाओं पर 21 अप्रैल को सुनवाई

Murshidabad Violence Update: मुर्शिदाबाद मे हुई हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट मे दाखिल दो याचिकाओं पर 21 अप्रैल को सुनवाई होगी।

Image

मुर्शिदाबाद हिंसा

Murshidabad Violence Update: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद मे हुई हिंसा का मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल दो याचिकाओं पर 21 अप्रैल को सुनवाई होनी है, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह की बेंच सुनवाई करेगी। हिंसा की अदालत की निगरानी में जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है।

याचिकाओं में मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी के गठन की मांग की गई है। याचिका में राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति में विफलता के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से स्पष्टीकरण मांगने की मांग की गई है।

हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी

सुप्रीम कोर्ट के वकील शशांक शेखर झा और विशाल तिवारी ने जनहित याचिका दाखिल की है। बता दें कि जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली दो सदस्य पीठ मामले पर सुनवाई करेगी गौर हो कि हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी वहीं बड़ी संख्या में लोगों को बेघर होना पड़ा।

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article