देश

Vande Bharat Derail: मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी से उतरी, पुणे रेलवे स्टेशन में घुसते समय हुआ हादसा

Vande Bharat Derail: 27 अप्रैल यानी सोमवार शाम को महाराष्ट्र के पुणे में रेलवे स्टेशन में घुसते समय मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। किसी भी यात्री के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

Image

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी से उतरी

Vande Bharat Derail: महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन में घुसते समय मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। किसी भी यात्री के घायल होने की कोई खबर नहीं है। सेंट्रल रेलवे के मुख्य PRO डॉ. स्वप्निल नीला के अनुसार, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से सोलापुर जा रही वंदे भारत ट्रेन के चौथे कोच की एक ट्रॉली, सोमवार शाम पुणे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म में घुसते समय डायमंड क्रॉसिंग पर पटरी से उतर गई।

डायमंड क्रॉसिंग रेलवे ट्रैक का एक ऐसा लेआउट होता है जिसमें दो ट्रैक एक कोण पर एक-दूसरे को काटते हैं, जिससे एक हीरे जैसा आकार बनता है, और ट्रेनें बिना लाइन बदले एक-दूसरे को पार कर सकती हैं। अधिकारी ने आगे बताया कि पुणे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के तहत क्रॉसिंग को अपग्रेड करने की योजना बनाई गई है।

मुख्य PRO ने कहा, 'यात्रियों को दूसरी ट्रेन में शिफ्ट करने की योजना बनाई गई । डायमंड क्रॉसिंग को प्राथमिकता के आधार पर बदला जा रहा है, और पूरे भारतीय रेलवे में इसी तरह की अन्य गैर-मानक डायमंड क्रॉसिंग को भी बदला जा रहा है।'

ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित

हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। प्रभावित कोच के यात्रियों को अपना सामान लेकर ट्रेन से उतरते और पास के प्लेटफॉर्म की ओर पैदल चलते हुए देखा गया। ANI ने सेंट्रल रेलवे के CPRO के हवाले से बताया, 'किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए उन्हें दूसरी ट्रेन में शिफ्ट करने की योजना बनाई गई है।'

रेलवे प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर रही है

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही थी, तभी एक बोगी पटरी से नीचे उतर गई, हादसे के बाद रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल ट्रेन के कोच को पटरी पर लाने का काम जारी है वहीं, रेलवे प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article