देश

Mukhtar Ansari: मुख्‍तार अंसारी की देर रात ब‍िगड़ी तबीयत, बांदा मेड‍िकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। मुख्‍तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बता दें बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी ने हाल ही में खाने में जहर मिलाकर दिए जाने की भी शिकायत की थी।

Image

देर रात मुख्तार अंसारी की तबियत बिगड़ी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mukhtar Ansari: जेल में बंद गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई है। मुख्‍तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज बांदा में मुख्तार अंसारी को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे अब्बास और उमर अंसारी ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी। बता दें, मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर दो दिन पूर्व ही शासन ने एक जेलर और दो डिप्टी जेल को निलंबित किया था। इस जेल में लंबे समय से माफिया मुख्तार अंसारी ने हाल ही में खाने में जहर मिलाकर दिए जाने की शिकायत भी की थी। सूत्रों के अनुसार मुख्तार अंसारी बीते तीन दिनों से यूरिनल इंफेक्शन से परेशान था। डॉक्टर्स ने शुरुआती जांच के बाद सर्जरी रिकमेंड की थी, जिसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती किया गया है।

मुख्तार ने खाने में जहर देकर मारने की शिकायत की थी

पंजाब के रोपड़ की रूपनगर जेल से बांदा जेल ट्रांसफर किए जाने के बाद से मुख्तार अंसारी की ओर से जेल अधिकारियों पर कई आरोप लगाए गए। कुछ दिन पहले बाराबंकी और मऊ कोर्ट में हुई पेशी में मुख्तार अंसारी ने खाने में जहर देकर मारने के प्रयास की शिकायत भी की थी। बता दें, उसके वकील ने कोर्ट में एप्लीकेशन दिया था कि 19 मार्च की रात में मुझे खाने में विषाक्त पदार्थ दिया गया है, जिसकी वजह से मेरी तबीयत खराब हो गई है। ऐसा लग रहा है कि मेरा दम निकल जाएगा और बहुत घबराहट हो रही है। कृपया मेरा सही से डाक्टरों की टीम बनाकर इलाज करवा दें।

जिसके बाद मुख्तार अंसारी के चेकअप के लिए दो डॉक्टरों के पैनल की टीम जेल पहुंची थी। टीम ने चेकअप के बाद ब्लड टेस्ट कराया था वहीं रिपोर्ट आने पर कब्ज और दर्द की कुछ दवाइयां भी दी थी। जेल प्रशासन ने मुख्तार अंसारी की मेडिकल रिपोर्ट को कोर्ट को भी भेजा था। वहीं बांदा जेल के सुपरिटेंडेंट ने मुख्तार अंसारी के आरोपों को खारिज कर दिया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article