देश

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से होगा शुरू, 4 दिन चलने की संभावना; सरकार पेश करेगी 2047 का विजन

UP Assembly Monsoon Session: यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र 16 अगस्त तक चलेगा, जिसमें 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अवकाश रहेगा।

Image

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से होगा शुरू

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र 16 अगस्त तक चलेगा, जिसमें 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अवकाश रहेगा। सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होगी, जिसमें विशेष रूप से ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ विजन डॉक्यूमेंट पर 27 घंटे की नॉन-स्टॉप चर्चा शामिल है, जो 13 अगस्त की सुबह 11 बजे से 14 अगस्त की दोपहर 2 बजे तक चलेगी। विपक्षी दल सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दे उठाने की तैयारी में हैं, वहीं सत्ता पक्ष भी जवाब देने के लिए तैयार है। जानकारी के अनुसार, सपा पार्टी 24 घंटे चर्चा का विरोध कर सकती है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article