देश

ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर आज लोकसभा में शुरू होगी बहस, राजनाथ सिंह करेंगे चर्चा की शुरुआत

Lok Sabha: आज ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक ये चर्चा दोपहर 12 बजे से लोक सभा में शुरू होगी।

Image

आज लोकसभा में होगी ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर चर्चा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Monsoon Session: लोकसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे से चर्चा शुरू होगी। चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। जानकारी के मुताबिक, चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। करीब 16 घंटों तक इस विषय पर चर्चा होने की उम्मीद है।

कांग्रेस ने अपने लोक सभा सांसदों के लिए जारी किया व्हीप

चर्चा से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है, वो भी लगातार तीन दिनों के लिए। कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए तीन लाइन का व्हीप भी जारी किया है। भारतीय संसदीय प्रणाली में तीन लाइन का व्हीप सबसे कड़ा निर्देश होता है। इसका अर्थ है कि पार्टी के सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहना अनिवार्य है, और किसी भी महत्वपूर्ण मतदान या चर्चा के समय वे पार्टी लाइन के अनुसार ही मतदान करें। इसका उल्लंघन करने पर सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश तक की जा सकती है।

कांग्रेस द्वारा जारी किए गए इस व्हीप के तहत सभी लोकसभा सांसदों को सोमवार से बुधवार तक संसद में उपस्थित रहना होगा। सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय संसद में सरकार के संभावित विधायी एजेंडे, विवादित विधेयकों पर बहस और विपक्ष की रणनीतिक एकजुटता के मद्देनज़र लिया गया है। साथ ही सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा होनी है, इस व्हिप को उससे भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article