देश

Video:'बिना टिकट' जा रही महिला यात्री का जवाब सुनकर चकरा गए रेल अधिकारी, बोलीं-'मोदीजी ने भेजा था कुंभ नहाने'

Viral Video: बगैर टिकट रेलवे स्टेशन पहुंची महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महिला से रेल डीआरएम वहां पहुंचकर जब टिकट का पूछते हैं तो महिला कहती है कि 'बगैर टिकट यात्रा करने का नरेंद्र मोदी बोले हैं'

Image

बगैर टिकट रेलवे स्टेशन पहुंची महिला का तेजी से वायरल हो रहा है

KEY HIGHLIGHTS

  1. बगैर टिकट रेलवे स्टेशन पहुंची महिला का तेजी से वायरल हो रहा है
  2. जब महिला से गैर टिकट यात्रा करने का कारण पूछा तो बोली-'नरेंद्र मोदी बोले हैं'
  3. 50 करोड़ से अधिक लोग प्रयागराज में स्नान कर चुके हैं

Viral Video: प्रयागराज में महाकुंभ (Mahakumbh 2025) चल रहा है जो अब कुछ ही दिन में समाप्त होने वाला ये महाशिवरात्रि पर स्नान के बाद 26 फरवरी को पूरा हो जाएगा ऐसे में लोगों की भीड़ कुंभ में बढ़ने लगी है इसके लिए रेलवे स्टेशनों से लेकर बस स्टैंड पर भीड़ टूट रही है हर किसी को आस है कि वो महाकुंभ का स्नान कर ले।

ऐसे ही एक वीडियो बगैर टिकट रेलवे स्टेशन पहुंची महिला का तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा जिसमें महिला बगैर टिकट यात्रा करने का ऐसा बहाना करती है कि खुद रेल डीआरएम भी हंस पड़े।

बक्सर रेलवे स्टेशन पर DRM जायजा लेने निकले थे

बक्सर रेलवे स्टेशन पर डीआरएम जायजा लेने निकले थे इस दौरान उन्हें महिलाओं का एक ग्रुप दिखता है जो कि प्लेटफार्म पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार कर रहा है उनसे ही ये सवाल किया जिसका उत्तर का ये वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

महाकुंभ 26 फरवरी महा शिवरात्रि के त्योहार के साथ ही समाप्त होगा

बता दें कि गंगा, यमुना और पौराणिक नदी सरस्वती के संगम में पवित्र स्नान के लिए अब तक 50 करोड़ से अधिक लोग प्रयागराज आ चुके हैं वहीं महाकुंभ 26 फरवरी महा शिवरात्रि के त्योहार के साथ ही समाप्त होगा।

वीडियो साभार- Mohd Nadeem Siddiqui🇮🇳

@nadeemwrites

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें