देश

All Party Meeting: बजट सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 31 जनवरी से सत्र शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2024, 02:38 PM IST

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारण एक फरवरी को बजट पेश करने जा रही हैं। यह बजट पूर्ण बजट न होकर अंतरिम बजट होगा।

Image

पीएम मोदी

All-party meeting: सरकार ने बजट सत्र से पहले मंगलवार को संसद में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। हर सत्र से पहले यह एक तरह की पारंपरिक बैठक होती है। बैठक में विभिन्न दलों के नेता उन मुद्दों को सामने रखते हैं जिन्हें वे संसद में उठाना चाहते हैं और सरकार उन्हें अपने एजेंडे के बारे में जानकारी प्रदान करती है तथा उनका सहयोग मांगती है। लोकसभा चुनाव से पहले यह बजट सत्र 31 जनवरी को आरंभ होकर 9 फरवरी को समाप्त होगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करेंगी। चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारण एक फरवरी को बजट पेश करने जा रही हैं। यह बजट पूर्ण बजट न होकर अंतरिम बजट होगा। ऐसी उम्मीद है कि महिलाओं के लिए सरकार बड़ा ऐलान कर सकती है। मोदी सरकार चुनाव से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा देना चाहती है।

पीएम किसान के तहत मिल सकते हैं 12000 रुपए सालाना

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत महिला किसान को 10,000 रुपए से 12,000 रुपए की किस्त देने का ऐलान हो सकता है। वर्तमान में पीएम किसान के तहत किसानों के तीन किस्तों में साल भर में 6000 रुपए दिए जाते हैं। इस बजट में महिला किसानों को लेकर सरकार अलग से ऐलान कर सकती है। गौर हो कि पीएम किसान सम्मान निधि 2019 आम चुनाव से पहले शुरू किया गया था।

महिलाओं के लिए ब्याज मुक्त लोन का कर सकती है ऐलान

मोदी सरकार महिला उद्यमियों के लिए भी बड़ा ऐलान कर सकती है। सरकार ब्याज फ्री या काफी कम ब्याज पर लोन स्कीम का ऐलान कर सकती है। सरकार लोकसभा चुनाव 2024 में महिला वोटरों पर ध्यान फोकस कर रही है। इसलिए बजट में बड़ा ऐलान संभव है। महिलाओं के लिए बजट का 10 प्रतिशत खर्च करने का ऐलान कर सकती है।

महिला विकास पत्र की तरह लॉन्च हो सकती है नई स्कीम

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023 के बजट में महिला विकास पत्र के तहत 7.5 प्रतिशत का ब्याज देने का ऐलान किया था। इस स्कीम पर 7.5 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। चु्नाव को देखते हुए उम्मीद है कि इस बार भी सरकार ऐसी कोई नई स्कीम लॉन्च कर सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article