देश

क्या साथ आएंगे NCP के दोनों गुट! दोनों पार्टियों के विलय पर पवार परिवार के करीबी ने क्या कहा

विद्या प्रतिष्टान के सदस्य एवं पवार परिवार के करीबी सहयोगी किरन गुज्जर ने शुक्रवार को कहा कि अजित पवार की अंतिम इच्छा दोनों गुट के एक साथ आने की थी। 28 जनवरी की सुबह अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को विद्या प्रतिष्ठान में हुआ।

Image

राकांपा के दोनों गुट के एक होने की चर्चा तेज हुई है।

Photo : ANI

Maharashtra NCP News : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के बाद अब यही सवाल पूछा जा रहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों धड़े क्या एक साथ आएंगे? हालांकि, अजित पवार की राकांपा और उनके चाचा शरद पवार की राकांपा (एसपी) के साथ आने की अटकलें भी लग रही हैं। इस बीच विद्या प्रतिष्टान के सदस्य एवं पवार परिवार के करीबी सहयोगी किरन गुज्जर ने शुक्रवार को कहा कि अजित पवार की अंतिम इच्छा दोनों गुट के एक साथ आने की थी। 28 जनवरी की सुबह अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को विद्या प्रतिष्ठान में हुआ। अजित पवार के बेटों पार्थ एवं जय ने शुक्रवार को अपने पिता की अस्थियां एकत्र कीं।

संगम में विसर्जित हुईं अजित पवार की अस्थियां

मीडिया से बातचीत में किरन गुज्जर ने कहा, 'आज संगम में अजित पवार की अस्थियां विसर्जित की गईं। दोनों गुट एक हो जाएं, यह दादा की अंतिम इच्छा थी। दोनों गुट को एक होकर रहना चाहिए। इस बारे में पूरे परिवार में चर्चा हो रही थी। पिछली बार मेरी उनसे जब फोन पर बातचीत हुई तो उन्होंने मुझसे चुनाव से जुड़े कुछ कागजात मांगे थे।' एनसीपी एवं एनसीपी (एससीपी) ने पुणे-पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम का चुनाव साथ मिलकर लड़ा था और आगामी जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव भी गठबंधन बनाकर लड़ने पर बातचीत हो रही थी। दोनों गुट के एक चुनाव चिह्न के नीचे आने की भी अटकलें थीं कि इसी बीच अजित पवार की मौत हो गई। अजित पवार के निधन ने महाराष्ट्र की राजनीति में गठबंधन को लेकर एक नई सियासी बहस छेड़ दी है।

एनसीपी को लेकर अटकलें न लगाएं लोग-शाइना एनसी

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने लोगों से अटकलों में शामिल न होने की अपील की। उन्होंने कहा कि एनसीपी के नए प्रमुख एवं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पोस्ट के बारे में फैसला करने का हक केवल एनसीपी को है।

राज्य मंत्रिमंडल में सुनेत्रा को जगह देने की उठी मांग

इस बीच राकांपा के नेताओं ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को राज्य मंत्रिमंडल में स्थान देने की मांग उठाई है। वहीं विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने इस बात का संकेत दिया है कि वह प्रतिद्वंद्वी गुटों के विलय के प्रयासों को आगे बढ़ाने का स्वागत करेगी। राकांपा के नेताओं ने यह भी सुझाव दिया कि सुनेत्रा पवार को आगे आकर पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए। अजित पवार की राकांपा राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा है जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी शामिल हैं। सुनेत्रा पवार वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं।

नरहरि झिरवाल ने की मांग

राकांपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री नरहरि झिरवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि जनता चाहती है कि दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए। अजित पवार की असामयिक मृत्यु के बाद राकांपा के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर झिरवाल ने कहा कि लोग चाहते हैं कि ‘वहिनी’ (यानी भाभी सुनेत्रा पवार) को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए। अजित पवार के करीबी विश्वासपात्र रहे झिरवाल ने बारामती में पार्टी प्रमुख के अंतिम संस्कार के बाद एक समाचार चैनल से कहा, ‘हम इस बारे में नेतृत्व से बात करेंगे और फैसला लेंगे।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

झारखंड: 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, परीक्षाओं में गड़बड़ी पर प्रदर्शन तेज, बातचीत के लिए सरकार ने बनाई टीम

झारखंड: 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, परीक्षाओं में गड़बड़ी पर प्रदर्शन तेज, बातचीत के लिए सरकार ने बनाई टीम

UP: मदरसों में अब इंटर तक ही पढ़ाई, कामिल-फाजिल पाठ्यक्रम होंगे बंद, मौलाना शहाबुद्दीन ने पुनर्विचार की मांग उठाई

UP: मदरसों में अब इंटर तक ही पढ़ाई, कामिल-फाजिल पाठ्यक्रम होंगे बंद, मौलाना शहाबुद्दीन ने पुनर्विचार की मांग उठाई

आज की ताजा खबर, 6 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सोनम वांगचुक बोले- मंत्रियों ने तोड़ा वादा...करणी सेना और नागपुर से उठे आरक्षण विरोधी स्वर, ईरान ने कहा, 'मोजतबा खामेनेई से संपर्क करना बेहद कठिन'

आज की ताजा खबर, 6 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सोनम वांगचुक बोले- मंत्रियों ने तोड़ा वादा...करणी सेना और नागपुर से उठे आरक्षण विरोधी स्वर, ईरान ने कहा, 'मोजतबा खामेनेई से संपर्क करना बेहद कठिन'

'नेताओं ने मेरा भरोसा तोड़ दिया', सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात, 26 दिन के अनशन से जुड़ी है घटना

'नेताओं ने मेरा भरोसा तोड़ दिया', सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात, 26 दिन के अनशन से जुड़ी है घटना

कॉकरोच जनता पार्टी का राष्ट्रीय विस्तार, आशुतोष रांका ने नए रोडमैप और बड़े ऐलान के दिए संकेत, आज का दिन अहम

कॉकरोच जनता पार्टी का राष्ट्रीय विस्तार, आशुतोष रांका ने नए रोडमैप और बड़े ऐलान के दिए संकेत, आज का दिन अहम