देश

हादसों में पुरुष और गिरने से महिलाएं हो रही हैं घायल- रिपोर्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 19, 2022, 08:49 AM IST

एक रिपोर्ट के मुताबिक हादसों की वजह से पुरुष और गिरने की वजह से महिलाएं सबसे अधिक घायल होती हैं।

Image

सड़क हादसों पर अध्ययन

Photo : BCCL

क्या आप जानते हैं कि हादसों की वजह से पुरुष ज्यादा घायल होते हैं और गिरने की वजह से महिलाएं घायल होती हैं। इस संबंध में एक अध्ययन देश के तीन अलग अलग शहरों दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में किया गया। इस अध्ययन में दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर और जीटीबी अस्पताल को शामिल किया गया। दिल्ली में करीब 8000 लोगों पर अध्ययन किया गया और जो जानकारी सामने आई उसके मुताबिक 18 फीसद महिलाएं हादसे का शिकार थीं जबकि पुरुषों की संख्या अधिक थी। अध्ययन में पाया गया कि ज्यादातर पुरुष किसी न किसी हादसों का शिकार हुए थे जबकि महिलाएं गिरने की वजह से घायल हुई थीं।

आंकड़ों पर एक नजर- पुरुषों के संबंध में

सड़क हादसों की वजह से 49.5 फीसद घायल

गिरने की वजह से 27.1 फीसद

नुकीली चीजों से 7.5 फीसद घायल

रेल हादसों में करीब 4.8 फीसद

महिलाओं के संबंध में

51.5 फीसद गिरने की वजह से

35.2 फीसद सड़क हादसों में

4 फीसद नुकीली चीजों से

रेल हादसों में 2.5 फीसद

ट्रॉमा सेंटर में आने वाली करीब 52 फीसद महिलाएं गिरने की वजह से तो अस्पताल में गिरने की वजह से पहुंचने वाले पुरुषों की संख्या करीब 27 फीसद थी। स्टडी के मुताबिक करीब ट्रॉमा सेंटर में करीब 50 फीसद पुरुष हादसों की वजह से पहुंचे थे। लेकिन महिलाओं की संख्या कम थी।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article