देश

ऋषि सुनक को बधाई दे महबूबा ने कसा तंज, हम अब भी NRC-CAA में उलझे हैं, BJP का पलटवार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 02:18 PM IST

पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती का कहना है कि ऋषि सुनक का ब्रिटेन का पीएम बनना खुशी की बात है। लेकिन हम लोग एनआरसी-सीएए के दायरे से बाहर कब निकलेंगे।

देश के लिए यह गर्व की बात है कि भारतीय मूल के ऋषि सुनक का अब ब्रिटेन पर राज होगा। भारत के अलग अलग राजनीतिक दल सुनक की कामंयाबी को सराह रहे हैं। जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह देश के लिए सौभाग्य की बात है। लेकिन सीएए और एनआरसी का हवाला देते हुए कहा कि हम अभी भी अल्पसंख्यक और विदेशी के मुद्दे पर अटके हुए हैं, हम लोग इस सोच से कब बाहर आएंगे। जाहिर है को वो बीजेपी की नीतियों को कोस रही थीं। लेकिन पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन पर करारा हमला किया है।

रविशंकर प्रसाद का पलटवार

रविशंकर प्रसाद ने पूछा कि अगर जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यक समाज से कोई सीएम चुन कर आता है तो क्या वे स्वीकार करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने मुफ्ती को याद दिलाया कि डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति और डॉ मनमोहन सिंह इस देश के 10 साल तक पीएम रहे। उन्होंने कहा कि ऋषि सुनक के ब्रिटेन का पीएम बनने के बाद कुछ लोग बहुसंख्यकवाद के खिलाफ अतिसक्रिय हो गए हैं।

लेकिन उन्हें नहीं पता कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आती हैं। असाधरण क्षमता वाले भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम बने हैं हम सबको उनको बधाई देना चाहिए। लेकिन दुख की बात है कि कुछ नेता इसमें भी राजनीति देख रहे हैं।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article