देश

Meghalaya Election Result 2023 Date, Time: मेघालय चुनाव का रिजल्ट आज, जानें- कब शुरू होगी काउंटिंग

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 1, 2023, 11:54 PM IST

Meghalaya Election Result 2023 (मेघालय विधानसभा चुनाव नतीजे, मेघालय विधानसभा चुनाव परिणाम 2023) Date and Time: चुनाव आयोग ने बताया कि सोमवार को हुई वोटिंग में कुल 21.6 लाख मतदाताओं में से 85.17 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। मुख्य निवार्चन अधिकारी ने बताया कि कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण रहा। उन्होंने कहा, 'राज्य में बिना डाक मतपत्र के 85.17 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हुआ और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।'

Image

मेघालय में सोमवार को 59 सीटों पर हुई वोटिंग।

Photo : PTI

Meghalaya Election Result 2023 (मेघालय विधानसभा चुनाव नतीजे 2023) Date and Time: मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा की 59 सीटों के लिए मतदान हुआ। वैसे तो राज्य में विधानसभा की 60 सीटें हैं लेकिन सोहियोंग निर्वाचन क्षेत्र में एक उम्मीदवार की मृत्यु के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था। विधानसभा की 59 सीटों के लिए राज्य में कुल 369 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला दो मार्च को होगा। इस बार चुनाव में रिकॉर्ड 85.17 फीसदी मतदान हुआ। वोटों की गिनती 2 मार्च की सुबह आठ बजे शुरू होगी।

राज्य में 85.17 प्रतिशत मतदान हुआ

चुनाव आयोग ने बताया कि सोमवार को हुई वोटिंग में कुल 21.6 लाख मतदाताओं में से 85.17 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। मुख्य निवार्चन अधिकारी ने बताया कि कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण रहा। उन्होंने कहा, 'राज्य में बिना डाक मतपत्र के 85.17 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हुआ और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।' उन्होंने बताया कि मतगणना दो मार्च को राज्य भर के 13 केंद्रों पर होगी। विभिन्न चैनल ने अपने एक्जिट पोल में मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा रहने का अनुमान जताया है।

एग्जिट पोल्स में त्रिशंकु विधानसभा के आसार

टाइम्स नाउ-ईटीजी और इंडिया टुडे-माय एक्सिस ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा जीत के प्रति आश्वस्त हैं। इंडिया टुडे-माय एक्सिस ने अनुमान लगाया है कि एनपीपी को 18-24 सीट मिलेगी, जो बहुमत के आंकड़े से कम होगा, जिसके चलते उसे अन्य दलों से समर्थन लेना पड़ेगा। जी न्यूज-मैट्रिज एग्जिट पोल में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को 21 से 26 सीट मिलने और सत्ता में बरकरार रहने का अनुमान लगाया गया है।

सोहियांग सीट पर नहीं हुआ चुनाव

बता दें कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री और सोहियांग विधानसभा क्षेत्र से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एच डी आर लिंगदोह का 20 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसके बाद इस सीट पर 27 फरवरी का मतदान स्थगित कर दिया गया।

मैदान में राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दल दोनों

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, हालांकि वो बहुमत से दूर थी। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को केवल दो सीटें मिली थीं। हालांकि उसने नेशनल पीपुल्स पार्टी के साथ गठबंधन करके यहां अपनी सरकार बना ली। यहां इस बार तृणमूल कांग्रेस ने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा है। मेघालय के चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, तृणामूल कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के साथ-साथ क्षेत्रीय दल अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। क्षेत्रीय दलों में नेशनल पीपुल्स पार्टी, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट एवं अन्य दल शामिल हैं।

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article