देश

ईरान जाने वाले होशियार! यात्रा करने से पहले पढ़ लें विदेश मंत्रालय का परामर्श, हो रहा है बड़ा 'खेला'

ईरान पहुंचने के बाद कई भारतीय नागरिक आपराधिक गिरोहों के जाल में फंस गए। इन गिरोहों ने उनका अपहरण कर परिवारों से भारी भरकम फिरौती मांगी। इस घटनाक्रम ने बड़ी संख्या में भारतीय कामगारों और उनके परिजनों को चिंतित कर दिया है।

Image

ईरान जाने वाले यात्रियों के लिए विदेश मंत्रालय ने जारी किया परामर्श (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

हाल ही में कई भारतीय नागरिकों को फर्जी रोजगार अवसरों के नाम पर ईरान भेजे जाने के मामले सामने आए हैं। इन मामलों में एजेंटों ने पीड़ितों को यह विश्वास दिलाया कि उन्हें आगे तीसरे देशों में काम दिलाया जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, उनके साथ फर्जीवाड़ा हुआ, इसके साथ ही कई और आपराधिक घटनाएं सामने आईं हैं, जिसके बाद अब भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी किया है।

विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि कोई भी एजेंट जो रोजगार या अन्य उद्देश्यों के लिए ईरान में वीजा-मुक्त प्रवेश का वादा करता है, वह आपराधिक गिरोहों के साथ मिलीभगत कर सकता है - इसलिए नागरिकों से आग्रह किया जाता है कि वे किसी भी प्रस्ताव का "शिकार" न बनें। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि ईरान पहुंचने पर भारतीय नागरिकों को "आपराधिक गिरोहों द्वारा अपहरण कर लिया गया और उनकी रिहाई के लिए उनके परिवारों से फिरौती की मांग की गई।"

क्या कहा विदेश मंत्रालय ने

विदेश मंत्रालय ने कहा, "यह ध्यान देने योग्य है कि ईरान सरकार भारतीयों को केवल पर्यटन उद्देश्यों के लिए वीज़ा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देती है। रोजगार या अन्य उद्देश्यों के लिए ईरान में वीज़ा-मुक्त प्रवेश का वादा करने वाले किसी भी एजेंट की आपराधिक गिरोहों से मिलीभगत हो सकती है।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article