देश

Himachal Fire: हिमाचल प्रदेश के कूल्लू में भीषण अग्निकांड, कई मकान जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

Kullu Fire Incident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के बंजार घाटी के टांडी गांव में भीषण आग ने कई लोगों को बेघर कर दिया।

Image

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में लगी आग

Himachal Kullu Fire Incident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के बंजार घाटी के टांडी गांव में भीषण आग लग गई, जिसमें पारंपरिक खष्टकुनी शैली में बने करीब 20 लकड़ी के घर जलकर राख हो गए। आग में एक देवता का भंडार भी जलकर राख हो गया। अनुमानित नुकसान करीब 5 करोड़ रुपये है, जिससे 30 परिवार प्रभावित हुए हैं, जिनमें करीब 100 लोग रहते हैं।

लोगों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की मगर देखते ही देखते पल भर में लोगों के आशियाने राख के ढेर में तब्दील हो गए।

मौका बहुत भयावह था, एक के बाद एक लकड़ी के घर आग की चपेट में आ गए, जिससे अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयासों के बावजूद, कुछ ही मिनटों में उनके घर मलबे में तब्दील हो गए।

इस आग से किसी तरह के जान का नुकसान नहीं हुआ है मगर गांव में साथ-साथ बने लकड़ी के मकान एक के बाद एक आग की चपेट में आने से अफरा तफरा के साथ चीख पुकार मच गई।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article