Ambaji Fire: गुजरात के अंबाजी स्थित दांता कांसा पहाड़ी जंगलों में शनिवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई। कांसा के पहाड़ के पास जंगल में लगी आग देखते ही देखते करीब दो किलोमीटर के दायरे में आग फैल गई, जिसकी वजह से आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
धुएं का उठ रहा गुबार
जंगल में लगी भीषण आग की वजह से धुएं का गुबार उठ रहा है। साथ ही जंगल में रहने वाले अनेकों प्रकार के छोटे-छोटे जीव-जंतुओं व पक्षियों को भी नुकसान हुआ है।
