देश

VIDEO: जम्मू से सांगलीकोट जा रहा टेम्पो ट्रैवलर हादसे का हुआ शिकार, 3 की मौत; 10 अन्य घायल

Jammu Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल प्रभाव से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर किया गया।

Image

जम्मू-कश्मीर हादसा

Photo : ANI

Jammu Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल प्रभाव से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर किया गया।

एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) जम्मू रेफर किया गया है। स्थानीय अधिकारी बचाव दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article