देश

Bengal: CM आवास के पास लाइसेंसी एयरगन लेकर घूम रहा था शख्स; खुद को बताया शिक्षक, पुलिस ने की पूछताछ

Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर एयरगन ले कर घूम रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि खुद को एक निजी स्कूल का शिक्षक बताने वाले देबांजन चट्टोपाध्याय से बृहस्पतिवार को कालीघाट पुलिस थाने में पूछताछ की गई।

Image

एयरगन लेकर घूम रहा था शख्स (प्रतीकात्मक तस्वीर साभार: iStock)

Photo : iStock

Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर एयरगन ले कर घूम रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि खुद को एक निजी स्कूल का शिक्षक बताने वाले देबांजन चट्टोपाध्याय से बृहस्पतिवार को कालीघाट पुलिस थाने में पूछताछ की गई और बिना किसी आरोप के उसे छोड़ दिया गया।

चट्टोपाध्याय (30) अपने बैग में एयरगन लेकर जा रहा था। उसने पुलिस को एयरगन का लाइसेंस दिखाया और पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जाने दिया। तृणमूल कांग्रेस में नंबर दो माने जाने वाले नेता अभिषेक बनर्जी का आवास भी वहां से लगभग 1.5 किमी दूर है।

भाजपा नेताओं पर हमले के सिलसिले में दो और लोग गिरफ्तार

इससे पहले, भाजपा नेताओं पर हमला मामले में पुलिस को कामयाबी मिली थी। पुलिस ने दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था और इसी के साथ इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या चार हो गई। जलपाईगुड़ी पुलिस जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को समाचार एजेंसी 'पीटीआई-भाषा' को बताया था कि ये गिरफ्तारियां नागराकाटा पुलिस ने बुधवार देर रात चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान की गईं।

मालदा उत्तर से सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष पर बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाके का दौरा करते समय सोमवार को नागराकाटा में भीड़ ने हमला कर दिया था। इस हमले के सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी में आठ लोगों के नाम हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज