देश

'क्या आप चाहते हैं अब सड़कों पर मैं झाड़ू लगाऊं?', विधायक, मंत्री, नौकरशाहों पर आगबबूला हुईं ममता

Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को काफी गुस्से में थीं। राज्य सचिवालय में नगर निकाय संस्थाओं के काम की समीक्षा बैठक के दौरान उनके निशाने पर मंत्री, नौकरशाह और विधायक रहे। ममता नगर निकायों के काम से खुश नहीं थीं। उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

Image

नगर निकाय संस्थाओं के कामकाज से खुश नहीं ममता बनर्जी।

KEY HIGHLIGHTS
  • राज्य सचिवालय में सोमवार को ममता बनर्जी ने नगर निकाय संस्थाओं के कामकाज समीक्षा की
  • मुख्यमंत्री इनके कामकाज से खुश नहीं थीं, उन्होंने जिम्मेदार लोगों को जमकर फटकार लगाई
  • ममता इतनी नाराज हुईं कि पूछा क्या वे चाहते हैं कि वह सड़कों पर उतरकर अब झाड़ू लगाएं?

Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निशाने पर सोमवार को मंत्री, विधायक और नौकरशाह सभी आ गए। ममता का गुस्सा नागरिक सुविधाओं में लापरवाही एवं उनमें अनियमितताओं को लेकर था। ममता इतनी नाराज हुईं कि उन्होंने कहा कि 'क्या अब वे उम्मीद करते हैं कि वह सड़कों पर झाड़ूं लगाएं?' राज्य सचिवालय में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए ममता ने नगर निकाय संस्थाओं के प्रदर्शन की समीक्षा कर रही थीं। बताया जाता है कि समीक्षा बैठक के दौरान ममता ने टीएमसी के एक पूर्व मेयर, एक मंत्री और कुछ नौकरशाहों को जमकर फटकार लगाई। आरोप है कि इन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक से नहीं किया है और इनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है।

आप हमेशा आसमान की ओर देखते हुए नहीं चल सकते-ममता

बैठक में बनर्जी ने कहा, 'क्या मुझे अब सड़कों पर झाड़ू लगाने के लिए बाहर जाना होगा? आप हमेशा आसमान की ओर देखते हुए नहीं चल सकते; आपको नीचे भी देखना होगा। कोई भी सड़कों और स्ट्रीट लाइट की स्थिति नहीं देखता। वे सिर्फ कर बढ़ा रहे हैं और लोगों की तैनाती कर रहे हैं और पुलिस और (नागरिक) प्रशासन, दोनों ही कुछ नहीं कर रहे हैं।' तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा कि नगर निकाय अधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा सतर्कता विभाग के अधिकारियों, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था), एक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, सीआईडी के अधिकारियों और सुरक्षा निदेशक की एक टीम द्वारा की जाएगी।

'काम करने वालों को ही टिकट मिलेगा'

बनर्जी ने कहा, ‘सरकार कुछ व्यक्तियों के कृत्यों के लिए बदनामी नहीं लेगी। मुझे जबरन वसूली करने वाले नहीं चाहिए। मुझे लोगों के सेवक चाहिए। अगर वे काम नहीं कर सकते, तो उन्हें हट जाना चाहिए। आने वाले दिनों में केवल लोगों के लिए काम करने वालों को ही टिकट (चुनाव लड़ने के लिए) मिलेगा।' बनर्जी ने अग्निशमन और आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस का नाम लिया और उन्हें कोलकाता के पास राजारहाट इलाके में अतिक्रमण के लिए जिम्मेदार ठहराया। मुख्यमंत्री के पास भूमि और भूमि राजस्व विभाग भी है। उन्होंने हावड़ा के पूर्व महापौर रथिन चक्रवर्ती का भी नाम लिया, जो टीएमसी से भाजपा में शामिल हो गए हैं, और उन पर कोलकाता के पड़ोसी शहर को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

रथिन चक्रवर्ती पर बिगड़ीं

उन्होंने कहा, 'रथिन चक्रवर्ती ने महापौर रहते हुए हावड़ा को बर्बाद कर दिया। (राज्य सचिवालय) नबन्ना के पास अवैध इमारतें बन गई हैं। पुलिस और इसमें शामिल हर व्यक्ति ने इस पर आंखें मूंद ली हैं। क्या मुझे हर चीज का ध्यान रखना होगा? राज्य सचिवालय हावड़ा में स्थित है। बनर्जी ने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि टीएमसी के कई नेता, नौकरशाहों का एक वर्ग और पुलिस अवैध तरीकों से धन जुटाने में शामिल है।' टीएमसी प्रमुख ने उप-विभागीय अधिकारी अमृता रॉय बर्मन पर बल्ली नगरपालिका की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया, जहां कोई नागरिक बोर्ड नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य के हर हिस्से में कई हित समूह उभरे हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

चीन को लेकर मोदी सरकार पर जयराम रमेश का हमला, सीमा सुरक्षा से व्यापार घाटे तक उठाए सवाल

चीन को लेकर मोदी सरकार पर जयराम रमेश का हमला, सीमा सुरक्षा से व्यापार घाटे तक उठाए सवाल

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम