ममता ने हिंदुओं के दिलों पर घाव किए हैं, 2026 में बनेगी हमारी सरकार...कोलकाता में अमित शाह का हल्लाबोल
- Edited by: अमित कुमार मंडल
- Updated Dec 30, 2025, 01:15 PM IST
अमित शाह ने कोलकाता में आरोप लगाया कि ममता बनर्जी चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में घुसपैठ का ममता जवाब दें। बंगाल की घुसपैठ सिर्फ राज्य का मुद्दा नहीं है।
अमित शाह का ममता बनर्जी पर निशाना (ANI)
Amit Shah in Bengal: बीजेपी नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कोलकाता में प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर हल्ला बोला। शाह ने घुसपैठ से लेकर महिला सुरक्षा और हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर सीएम ममता से तीखे सवाल पूछे। अमित शाह ने कोलकाता में कहा कि बंगाल की जनता ने 'भय, भ्रष्टाचार और कुशासन' को सुशासन से बदलने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता घुसपैठ को लेकर चिंतित है; हम न केवल घुसपैठियों की पहचान करेंगे, बल्कि उन्हें खदेड़ेंगे भी। शाह ने कहा कि ममता ने हिंदुओं के दिलों पर घाव किए हैं, अब मरहम लगाने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में 2026 में बीजेपी की सरकार बनेगी। पीएम मोदी बंगाल में बहुत लोकप्रिय हैं।
कहा - बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही हैं ममता
अमित शाह ने कोलकाता में आरोप लगाया कि ममता बनर्जी चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में घुसपैठ का ममता जवाब दें। बंगाल की घुसपैठ सिर्फ राज्य का मुद्दा नहीं है। शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा हमें जमीन न दिए जाने के कारण हम बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी पूरी नहीं कर पाए हैं। शाह ने दावा किया कि 2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा पूर्वी सीमाओं से घुसपैठ रोकेगी और सत्ता में आने के बाद बंगाल के पुनरुद्धार को सुनिश्चित करेगी।
2026 में बीजेपी बनाएगी बहुमत से सरकार
अमित शाह ने कहा, 2026 में पश्चिम बंगाल में भाजपा दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को 17% वोट और दो सीटें मिलीं। 2016 के विधानसभा चुनावों में हमारी पार्टी को 10% वोट और 3 विधानसभा सीटें मिलीं। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को 41% वोट और 18 सीटें मिलीं। 2021 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को 21% वोट और 77 सीटें मिलीं। 2016 में 3 सीटें पाने वाली पार्टी ने पांच साल के भीतर 77 सीटें हासिल कर लीं। वहीं, कांग्रेस का सफाया हो गया। कम्युनिस्ट गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिली। 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को 39% वोट और 12 सीटें मिलीं। 2026 में पश्चिम बंगाल में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी।
सिर्फ बंगाल के बॉर्डर में घुसपैठ क्यों होती है?
शाह ने कहा, असम, त्रिपुरा, गुजरात, कश्मीर, पंजाब के बॉर्डर में घुसपैठ नहीं होती है। सिर्फ बंगाल के बॉर्डर में घुसपैठ क्यों होती है। अगला चुनाव घुसपैठियों को निकालने और घुसपैठ रोकने के मुद्दे पर लड़ा जाना है। ये सिर्फ बंगाल का मामला नहीं राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। बंगाल की जानता घुसपैठियो से त्रस्त हैं। घुसपैठिए राष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंता का विषय बन चुका हैं। ममता सरकार 370 आर्टिकल का विरोध करती हैं, CAA का विरोध करती हैं।
अगला चुनाव घुसपैठ पर होगा
बार बार BSF पर आरोप लगाती हैं। फेंसिंग का काम समाप्त इसलिए नहीं होता क्यूंकि आपकी सरकार BSF को फेंसिंग के लिए जमीन नहीं देती है। क्या बंगाल की मुख्यमंत्री इसका जवाब देगी? असम, त्रिपुरा, राजस्थान, गुजरात में घुसपैठ बंद हो गई। एकमात्र बंगाल में घुसपैठ हो रही हैं आपकी निगरानी के नीचे हो रही है। अगला चुनाव घुसपैठ पर होगा। घुसपैठ अब बंगाल की सिर्फ बात नहीं राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हैं। बंगाल में ऐसी राष्ट्रवादी सरकार आएगी जो बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर देगी।
कहा- बंगाल की जनता घोटालों से त्रस्त
शाह ने कहा, पूरी बंगाल की जनता यहां के घोटालों से त्रस्त है, चाहे वह चिटफंड हो पीएम आवास योजना हो, गाय की तस्करी का मामला हो, ऐसे कई घोटाले यहां पर हैं जिन्हें रोकना जरूरी है। एक के बाद एक स्कैम -कैस फॉर जॉब स्कैम, शारदा स्कैम, एक के बाद एक नेता जेल जाते हैं और आप कहते हैं भ्रष्टाचार नहीं हो रहा हैं। आप आंख बंध कर बैठी हैं। यहां महिलाओं को कहा जाता हैं कि रात 7 बजे के बाद अपने हॉस्टल से ना निकलें।
क्या हम मुगलकाल में जी रहे हैं?
शाह ने सवाल उठाया, क्या हम मुगलकाल में जी रहे हैं? महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना संवैधानिक दायित्व है जिसमें ममता विफल रही हैं। बंगाल में बेटिया असुरक्षित हैं। बंगाल के हिंदुओं के हृदय पर घाव गहरा है, अब मरहम लगाने से कुछ नहीं होगा। शाह ने कहा, पार्लियामेंट में वंदे मातरम पर चर्चा हुई तब टीएमसी ने विरोध किया । उनको डर हैं उनकी वोट बैंक नाराज हो जाएगा। नरेंद्र मोदी से आपको डर है, लेकिन इसके कारण गरीबों का मामता नुकसान कर रही हैं।
भाजपा सरकार बनाएं, हम सोनार बंगला बनाएंगे
अमित शाह ने कहा, आप सब से निवेदन हैं की पहले कांग्रेस को मौका दिया फिर 34 साल वामपंथियों को मौका दिया और फिर टीएमसी को मौका दिया। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाएं, हम सोनार बंगला बनाएंगे और यह काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती हैं। हमे पूर्ण बहुमत दीजिए। अमित शाह ने मतुआ मामले पर कहा कि मतुआ को डरने की ज़रूरत नहीं हैं। इनका कोई नुक़सान नहीं कर सकते।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।