देश

मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC के स्थान पर बनाई संचालन कमिटी, शशि थरूर को नहीं मिली जगह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 09:36 PM IST

कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) के स्थान पर संचालन कमिटी का गठन किया। इसमें शशि थरूर (Shashi Tharoor) को जगह नहीं मिली है।

Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की नई टीम में शशि थरूर को नहीं मिली जगह

Photo : Twitter

नई दिल्ली: नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष (Congress president) मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने बुधवार को एक संचालन कमिटी का गठन किया जो पुरानी कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) के स्थान पर काम करेगी। मजे की बात यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में खड़गे को चुनौती देने वाले शशि थरूर (Shashi Tharoor) को नए पैनल में जगह नहीं मिली। हालांकि CWC में सेवा करने वाले बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं को संचालन कमिटी में रखा गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, खड़गे की अध्यक्षता वाला अंतरिम पैनल कांग्रेस वर्किंग कमिटी की जगह लेगा, जब तक कि पार्टी की पूर्ण बैठक में खड़गे के चुनाव की पुष्टि के बाद नई CWC का गठन नहीं हो जाता। नए पैनल के गठन से पहले, CWC के सभी सदस्यों और पार्टी के पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा दे दिया ताकि नए पार्टी प्रमुख को अपनी टीम चुनने में सक्षम बनाया जा सके।

संचालन कमिटी के सदस्यों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, एके एंटनी, अंबिका सोनी, आनंद शर्मा, के सी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला और दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ पार्टी नेता शामिल हैं। इससे पहले आज, मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमिटी (CEC) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थीं।

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की तीन बैठकें हो चुकी हैं। कांग्रेस गुजरात में बीजेपी सरकार को हटाने की कोशिश कर रही है और आम आदमी पार्टी से भी चुनौती का सामना कर रही है जो राज्य में खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रही है। गुजरात में बीजेपी 1998 से लगातार सत्ता में है। गुजरात में विधानसभा चुनाव इसी साल होने वाले हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article