देश

शादी के बंधन में बंधीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा, विदेश में भारतीय नेता के साथ लिए सात फेरे, तस्वीर आई सामने

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी, विदेश में भारतीय नेता के साथ लिए सात फेरे

Image

महुआ मोइत्रा ने लिए सात फेरे।

Mahua Moitra Wedding: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी की है। दोनों नेताओं की यह शादी बेहद ही निजी तौर पर विदेश में हुई है। सोशल मीडिया में एक तस्वीर सामने आई है जिसमें मोइत्रा और मिश्रा एक दूसरे का हाथ थामे हुए हैं और मुस्कुरा रहे हैं। यह तस्वीर कथित रूप से शादी के बाद की बताई जा रही है। हालांकि, इस शादी के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। मोइत्रा टीएमसी की तेज तर्रार नेता हैं।

वह पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से सांसद हैं। कुछ समय पहले 'पैसे लेकर सवाल' पूछने के मामले में वह संसद से अयोग्य करार दे दी गईं लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में वह चुनाव जीतकर फिर संसद पहुंचीं।

पहले जानिए कौन हैं पिनाकी मिश्रा?

ओडिशा की राजनीति में पिनाकी मिश्रा की एक मजबूत पहचान है। पिनाकी मिश्रा पुरी सीट से सांसद रह चुके हैं. एक वक्त में उनके डिप्टी स्पीकर बनने की भी चर्चा थी। पिनाकी मिश्रा दिल्ली यूनिवर्सिटी के सैंट स्टीफन कॉलेज से पढ़ाई कर चुके हैं. वे राजनीति में आने से पहले वकालत करते थे।

मोइत्रा की यह दूसरी शादी

फायरब्रांड नेता महुआ मोइत्रा की भी यह दूसरी शादी है. महुआ ने डेनिश फायनेंशर लार्स बोरोशन से 2003 के आसपास शादी की थी लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। 2009 में महुआ भारत आ गईं। इसके बाद उनकी राजनीतिक पारी की शुरुआत हुई। महुआ पहले कांग्रेस से जुडीं और फिर बाद में उन्होंने टीएमसी का दामन थाम लिया। उनकी तेज तर्राज छवि और मुखर अंदाज से टीएमसी प्रमुख ममता प्रभावित हुईं और उन्हें टीएमसी से लोकसभा का टिकट दिया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article