देश

Elderly Man Assaulted: नासिक में बीफ रखने के शक में ट्रेन में बुजुर्ग से मारपीट, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान

Elderly Man Assaulted on Nashik Train: महाराष्ट्र के नासिक में चलती ट्रेन में एक बुजुर्ग से मारपीट की घटना सामने आई है बताते हैं कि इस दौरान ट्रेन में बैठे बाकी लोग चुपचाप तमाशा देखते रहे।

Image

वीडियो में कई लोग बुजुर्ग व्यक्ति को घेरकर उस पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं

KEY HIGHLIGHTS

  • वीडियो में कई लोग बुजुर्ग व्यक्ति को घेरकर उस पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं
  • बुजुर्ग यात्री का कहना है कि यह गोमांस नहीं बल्कि बकरे का मांस था
  • रेलवे पुलिस का कहना है कि इसमें शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है

Elderly Man Assaulted on Nashik Train: महाराष्ट्र के नासिक जिले में गोमांस (Beef) ले जाने के संदेह में ट्रेन में यात्रियों द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना का वीडियो एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने शेयर किया है। उन्होंने सरकार और पुलिस पर 'इन ताकतों' के खिलाफ आंखें मूंदने का आरोप लगाया है।

घटना कुछ दिन पहले इगतपुरी के पास धुले एक्सप्रेस में घटी थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद ठाणे GRP ने पांच से ज्यादा पैसेंजर्स के खिलाफ FIR दर्ज की है। AIMIM सांसद इम्तियाज जमील ने वीडियो शेयर करते हुए सरकार और पुलिस की निंदा की।

विपक्ष ने इस पर तीखी आलोचना की है। धुले एक्सप्रेस पर इगतपुरी के पास हुई इस घटना का वीडियो एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने शेयर किया है। सरकारी रेलवे पुलिस ने शनिवार को बताया कि कथित घटना इस सप्ताह की शुरुआत में हुई थी। ठाणे जीआरपी ने पांच से अधिक यात्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बहस सबसे पहले सीट को लेकर शुरू हुई।

'यह गोमांस नहीं बल्कि बकरे का मांस था'

वीडियो में कई लोग बुजुर्ग व्यक्ति को घेरकर उसे धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद समूह उस व्यक्ति पर हमला करता है, जबकि वह उनके सामने गिड़गिड़ाता रहता है। बुजुर्ग व्यक्ति यह भी कहते हुए सुनाई दे रहा है कि यह गोमांस नहीं बल्कि बकरे का मांस था।

जीआरपी ने कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति हाजी अशरफ मुन्यार जलगांव जिले का निवासी था। वह कल्याण में अपनी बेटी के घर जा रहा था, तभी उसके सहयात्रियों ने कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी।

हमला करने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है

जीआरपी ने कहा कि व्यक्ति पर हमला करने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है, एक अधिकारी ने कहा, 'हमने वीडियो का संज्ञान लिया है और पीड़ित की पहचान कर ली है। हमले में शामिल कुछ लोगों की भी पहचान कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।'

'हम मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकते'

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि खड़े होकर 'इन ताकतों का मुकाबला करने'की जरूरत है क्योंकि ऐसी घटनाएं आम चलन बन गई हैं।

औरंगाबाद के सांसद ने ट्वीट किया, 'हम मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकते, अब समय आ गया है कि हम सभी धर्मनिरपेक्ष भारतीय इन ताकतों को हराने के लिए एकजुट हों। इन लोगों में कितना ज़हर फैल चुका है और वे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ ऐसा करने के बारे में कैसे सोच सकते हैं जो शायद उनके दादा की उम्र का हो।' उन्होंने आगे कहा, 'अब ज्ञापन देना और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करना बंद कर दिया गया है। अगर सरकार और पुलिस आंखें मूंद रही है, तो हमें एक समुदाय के तौर पर खड़े होकर इन ताकतों का मुकाबला करना होगा। यह अब एक सामान्य चलन बन गया है और हम भारतीय होने के नाते कुछ नहीं कर रहे हैं।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article