देश

धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून लाएगी महाराष्ट्र सरकार, मंत्री बावनकुले का ऐलान

बावनकुले ने कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करेंगे कि कड़े प्रावधानों के साथ धर्मांतरण-रोधी कानून कैसे लाया जाए। उन्होंने कहा, राज्य में धर्मांतरण रोकने के लिए एक सख्त कानून बनाया जाएगा।

Image

चंद्रशेखर बावनकुले का ऐलान, महाराष्ट्र में लाया जाएगा धर्मांतरण विरोधी कानून (Photo- Facebook)

Maharashtra Govt to bring Anti-Conversion Law: महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को कहा कि राज्य में धर्मांतरण रोकने के लिए एक कड़ा कानून बनाया जाएगा। राज्य विधानसभा में भाजपा के अनूप अग्रवाल एवं अन्य की ओर से उठाए गए मुद्दे पर बहस का जवाब देते हुए बावनकुले ने कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करेंगे कि कड़े प्रावधानों के साथ धर्मांतरण-रोधी कानून कैसे लाया जाए। उन्होंने कहा, राज्य में धर्मांतरण रोकने के लिए एक सख्त कानून बनाया जाएगा।

अनधिकृत गिरजाघरों की जांच का आदेश

मंत्री बावनकुले ने यह भी कहा कि उन्होंने धुले-नंदुरबार के संभागीय आयुक्त को क्षेत्र में अनधिकृत गिरजाघरों की जांच करने और उन्हें छह महीने में ध्वस्त करने का निर्देश दिया है। भाजपा के अतुल भटकलकर ने पूछा कि छह महीने का समय क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने अनधिकृत धार्मिक ढांचों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस पर, बावनकुले ने कहा कि कार्रवाई करने से पहले शिकायतों की जांच आवश्यक है।

भाजपा विधायक संजय कुटे ने कहा कि धर्मांतरण केवल नंदुरबार में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के आदिवासी इलाकों में होता है। अग्रवाल ने दावा किया कि नवापुर (धुले जिला) में आदिवासियों और गैर-आदिवासियों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए लालच दिया जा रहा है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article