देश

Guna Violence: मध्यप्रदेश के गुना में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान पथराव के बाद नौ गिरफ्तार, नियंत्रण में स्थिति

MP Guna Violence: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मान सिंह ठाकुर ने बताया, 'पथराव में संलिप्त लोगों में से आठ-नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोप तय किए जाएंगे। मामले में और लोगों की पहचान की जा रही है।'

Image

गुना शहर में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान पथराव

MP Guna Violence: मध्यप्रदेश के गुना शहर में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान पथराव किए जाने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कर्नलगंज इलाके में एक मस्जिद के पास शनिवार शाम करीब सात बजकर 45 मिनट पर हुई जब दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद अधिकारी स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मान सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।घटना उस समय हुई जब जुलूस एक मस्जिद के सामने से गुजर रहा था। गुना के जिलाधिकारी किशोर कन्याल ने बताया कि कुछ संवाद की कमी हुई जिसके कारण दोनों समूह आमने-सामने आ गए और फिर पथराव की स्थिति बन गई।

उस क्षेत्र में जुलूस निकालने की अनुमति नहीं थी

उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र में जुलूस निकालने की अनुमति नहीं थी हालांकि, आयोजकों में से एक रंजीत खटीक ने कहा, 'प्रशासन कह रहा है कि कोई अनुमति नहीं थी लेकिन मेरे पास अनुमति के सभी सबूत हैं।' उन्होंने दावा किया कि जब कुछ लड़कों ने 'जय श्री राम' के जयनारे लगाए तो पथराव किया गया जबकि दूसरा समूह इसके जवाब में 'अल्लाहू अकबर' कहने लगा।

चार-पांच लोगों को नामजद किया गया है जबकि 15-20 अन्य अज्ञात

पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि जुलूस पर पथराव की सूचना शनिवार शाम करीब सात बजकर 45 मिनट पर मिली जब दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए।उन्होंने बताया कि टेकरी धाम में तैनात पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया था।अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय पार्षद की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें चार-पांच लोगों को नामजद किया गया है जबकि 15-20 अन्य अज्ञात हैं।

'स्थिति अब नियंत्रण में है'

उन्होंने बताया कि पड़ोसी जिलों से सुरक्षा बलों को यहां तैनात किया गया है।ठाकुर ने कहा कि तीन जिलों से पुलिसकर्मी पहुंचे हैं और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया। कन्याल ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!