सड़कों और हाईवे के उपर से कई बार गुजरे होंगे और दुनिया में तमाम ऐसी सड़कें हैं जो अपनी कुछ खासियतों के चलते मशहूर हैं, बात दुनिया की 'सबसे लंबी सड़क' (The World's Longest Road) की, जिसपर एक बार अगर आप चढ़ गए तो 30 हजार किलोमीटर तक कोई 'मोड़' नहीं मिलेगा, खास बात यह कि यह सड़क बगैर किसी यू-टर्न के 14 देशों से होकर गुजरती है, ये है पैन-अमेरिकन हाईवे (Pan-American Highway) जो दुनिया की सबसे लंबी सड़क है और इसे पार करने में करीब 60 दिन लग जाते हैं
बता दें कि यह सड़क उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका को जोड़ती है, और इसकी कुल लंबाई करीब 30,000 किलोमीटर (19,000 मील) है बता दें कि यह सड़क अलास्का से शुरू होकर अर्जेंटीना के दक्षिणी सिरे तक जाती है, रास्ते में 14 देश पड़ते हैं।
दुनिया की सबसे लंबी और सीधी सड़क इतनी लंबी है कि अगर कोई हर दिन 500 किलोमीटर भी चले तो उसे पूरी तरह पार करने में करीब 60 दिन यानी दो महीने से भी ज्यादा समय लग सकता है, पर ये डिपेंड करता है कि आपकी गाड़ी कितनी स्पीड से चल रही है।
यह सड़क सीधी है इसमें 30,000 किमी तक कोई टर्न और न ही कोई कट है, यह सड़क विभिन्न जलवायु और भू-भागों से गुजरती है, जिसमें बर्फ से ढके पहाड़, घने वर्षावन और सूखे रेगिस्तान शामिल हैं।
यही नहीं ये सड़क इतनी लंबी है कि इस पर चलते-चलते आप 14 देशों की यात्रा कर सकते हैं यानी यह दो महाद्वीपों के 14 अलग-अलग देशों से होकर गुजरता है।
इस सड़क के रास्ते में मैक्सिको, ग्वाटेमाला, एल सल्वाडोर, होंडुरास, निकारागुआ, कोस्टा रिका और पनामा जैसे उत्तर अमेरिकी देश शामिल हैं वहीं यह सड़क चिली और अर्जेंटीना, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू जैसे देशों से भी होकर निकलती है।
पैन-अमेरिकन हाईवे पर ड्राइविंग कई मायनों में रिस्की होती है, इसके रास्ते में कहीं लंबा रेगिस्तान है तो कहीं घने जंगल और कई क्षेत्रों में, कठोर जलवायु और अपराधियों से मुठभेड़ की संभावना के कारण, कई बार ड्राइविंग खतरनाक भी साबित होती है।