LIVE

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: रामलला प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, अब पीएम मोदी को संबोधन

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: रामलला प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, अब पीएम मोदी को संबोधन

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: रामलला प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, अब पीएम मोदी को संबोधन

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha, Pran Pratishtha Samaroh, Shree Ram Janmbhoomi Udghatan Updates: अयोध्‍या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा हो गया है। पीएम मोदी ने भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा मंत्रोच्चारण के बीच की। इस दौरान हजारों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

JAN 22, 2024 12:30 IST

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live: प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

भगवान राम अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है।
JAN 22, 2024 12:10 IST

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live: पीएम मोदी पहुंचे मंदिर के अंदर

पीएम मोदी राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा करने के लिए राम मंदिर के अंदर पहुंच गए हैं। राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो गया है।
JAN 22, 2024 11:59 IST

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live: जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु केसरिया रंग से रंग गया

बेंगलुरु में कई हिंदू संगठनों ने सोमवार को, अयोध्या स्थित नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संबंधी समारोह का जश्न मनाने के लिए शहर को केसरिया रंग में रंग दिया है। भगवान राम का, करीब 500 वर्षों के अंतराल के बाद उनके जन्म स्थान पर आगमन का स्वागत करने के वाले पोस्टर, भगवान राम, हनुमान, सीता और लक्ष्मण की छवियों वाले भगवा झंडों के साथ जगह जगह नजर आ रहे हैं। शहर में दीपावली जैसा माहौल है। सुबह से ही भगवान राम और हनुमान के मंदिरों के अलावा भगवान वेंकटेश्वर मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह भजन और कीर्तन का आयोजन किया गया।
JAN 22, 2024 11:43 IST

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live: हिमाचल के मंदिरों में उमड़ी भीड़

अयोध्या में राम मंदिर के बहुप्रतीक्षित 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले सोमवार तड़के हिमाचल प्रदेश के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बिलासपुर में नैना देवी, ऊना में चिंतपूर्णी, हमीरपुर में बाबा बालक नाथ, कांगड़ा में ब्रजेश्वरी देवी, ज्वाला जी और चामुंडा देवी और शिमला जिले में भीमाकाली और हटेश्वरी के लोकप्रिय मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। अधिकांश श्रद्धालु स्थानीय थे। कांग्रेस शासित राज्य में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के अवसर पर पूरे दिन की छुट्टी रही। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज राणा ने कहा कि राज्य के 4,000 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 'आरती' के आयोजन की व्यवस्था की गई है। "दिन में और फिर शाम को 'आरती' में भाग लेने के बाद, लोग अपने घरों में दीपक जलाएंगे, मिठाइयां बांटेंगे और पटाखे फोड़ेंगे।"
JAN 22, 2024 11:39 IST

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live: हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखने के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वीआईपी मेहमान भी काफी पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, हेमा मालिनी, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, अनुपम खेर, रजनीकांत, चिरंजीवी, राम चरण, सचिन तेंदुलकर, वेंकटेश प्रसाद, सोनू निगम, कंगना रनौत उन वीआईपी मेहमानों में शामिल हैं जो समारोह देखने पहुंचे हैं। कार्यक्रम स्थल पर उद्योगपति अनिल अंबानी, योग गुरु बाबा रामदेव, कवि कुमार विश्वास भी नजर आए।हेलीकॉप्टरों ने मेहमानों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।
JAN 22, 2024 10:56 IST

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live: अमरावती से कुमकुम लेकर अयोध्या पहुंचे आध्यात्मिक गुरु

महाराष्ट्र के अमरावती जिले से कुमकुम लेकर एक आध्यात्मिक गुरु उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंच गए हैं, जहां सोमवार को यानी आज, नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। एक स्थानीय धार्मिक निकाय के प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमरावती से अयोध्या जा रहा, 500 किलोग्राम कुमकुम की पत्तियों से लदा एक वाहन भी रास्ते में है। अमरावती में केसरी धर्म समाज के अध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने कहा कि आध्यात्मिक गुरु राजेश्वर मौली कुमकुम युक्त चांदी के कलश के साथ उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर में पहुंच गए हैं।
JAN 22, 2024 10:48 IST

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live: अमित शाह देखेंगे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत मोदी सरकार के सभी केंद्रीय मंत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री,मंत्री, प्रदेश अध्यक्षों, सांसदों और विधायकों सहित पार्टी के सभी नेता देश के अलग-अलग शहरों में मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करेंगे, दर्शन करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखेंगे। नड्डा नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक झंडेवालान मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करने के बाद अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखेंगे। वहीं शाह नई दिल्ली के ऐतिहासिक बिरला मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करने के बाद अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखेंगे।
JAN 22, 2024 10:47 IST

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे आडवाणी

भाजपा के वरिष्ठ नेता, देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में आंदोलन करने वाले लालकृष्ण आडवाणी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे। 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी की सेहत को देखते हुए यह फैसला किया गया है। खराब मौसम, ज्यादा ठंड और स्वास्थ्य के कारण उन्होंने अयोध्या दौरे के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।
JAN 22, 2024 10:40 IST

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live: पीएम मोदी पहुंचे अयोध्या

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए पीएम मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। पीएम मोदी अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। यहां से वो हेलीकॉप्टर के जरिए राम मंदिर स्थल पहुंचेंगे।
JAN 22, 2024 09:34 IST

Ayodhya Ram Mandir Inauguration LIVE: उपहारों के ढेर

भगवान राम की छवि से सजी चूड़ियों से लेकर 56 प्रकार के "पेठा" और 500 किलो का लोहे-तांबे का "नगाड़ा" और कन्नौज से विशेष इत्र, अमरावती से 500 किलोग्राम "कुमकुम" की पत्तियां, दिल्ली में एक राम मंदिर में एकत्र किया गया अनाज, भोपाल से फूल और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से 4.31 करोड़ बार भगवान राम लिखे कागज अयोध्या भेजे गये हैं। अन्य उपहारों में 108 फुट की अगरबत्ती, 2100 किलोग्राम की घंटी, 1,100 किलोग्राम वजन का एक विशाल दीपक, सोने के जूते, 10 फुट ऊंचा ताला और चाबी और एक घड़ी शामिल है जो एक साथ आठ देशों का समय बताती है। नेपाल के जनकपुर में देवी सीता की जन्मस्थली से भी 3,000 से अधिक उपहार आए हैं। श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल रामायण में वर्णित उद्यान अशोक वाटिका से एक विशेष उपहार लेकर आया है।
JAN 22, 2024 09:13 IST

Ayodhya Ram Mandir Inauguration LIVE: ‘प्राण प्रतिष्ठा‘ के लिए तैयार अयोध्या

मंदिर नगरी अयोध्या नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है और इस बहु-प्रतीक्षित समारोह के धार्मिक अनुष्ठानों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। भगवान राम के बाल रूप रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ में देश के प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों के प्रतिनिधियों, विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों सहित सभी क्षेत्रों के प्रमुख लोग शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अनुसार इसके दोपहर एक बजे तक सम्पन्न होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रधानमंत्री एक सभा को संबोधित करेंगे।
JAN 22, 2024 08:25 IST

Ayodhya Ram Mandir Inauguration LIVE: अयोध्या नगर में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंच रही हैं दिग्गज हस्तियां

JAN 22, 2024 07:59 IST

Ayodhya Ram Mandir Inauguration LIVE: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा शेड्यूल

अयोध्या में राम मंदिर का आज प्राण प्रतिष्ठा होना है। रामलला के स्वागत के लिए देशभर से लोग अयोध्या पहुंच चुके हैं। आमंत्रित अतिथि भी रविवार से ही अयोध्या पहुंच रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए पीएम मोदी 10 बजे के बाद अयोध्या पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर
JAN 22, 2024 07:58 IST

Ayodhya Ram Mandir Inauguration LIVE: एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी की गई है। पूरी अयोध्या नगरी एक छावनी में तब्दील हो गई है।
JAN 22, 2024 07:57 IST

Ayodhya Ram Mandir Inauguration LIVE: अनुपम खेर क्या बोले

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर अभिनेता अनुपम खेर ने कहा- 'इस पल का इंतजार पूरा देश पिछले 500 सालों से बेसब्री से कर रहा था'
JAN 22, 2024 07:46 IST

Ayodhya Ram Mandir Inauguration LIVE: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह भारत को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का ‘‘ऐतिहासिक क्षण’’ भारतीय विरासत एवं संस्कृति को समृद्ध करेगा तथा देश की विकास यात्रा को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगा। मोदी ने ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भेजे गए दो पन्नों के पत्र का जवाब देते हुए यह बात कही। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मुर्मू का पत्र संलग्न करते हुए लिखा, ‘‘माननीय राष्ट्रपति जी, अयोध्या धाम में राम लला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत आभार। मुझे विश्वास है कि यह ऐतिहासिक क्षण भारतीय विरासत एवं संस्कृति को और समृद्ध करने के साथ ही हमारी विकास यात्रा को नए उत्कर्ष पर ले जाएगा।’’
JAN 22, 2024 06:40 IST

Ayodhya Ram Mandir Inauguration LIVE: रामलला के स्वागत के लिए तैयार अयोध्या

अयोध्या अपने राजा, अपने ईष्टदेव रामलला की स्वागत करने के लिए बेकरार दिख रहा है। 500 वर्षों का इंतजार आज यानि कि 22 जनवरी 2024 को खत्म होने जा रहा है। अपने प्रिय राम के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजी हुई है। राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। देखें वीडियो
JAN 22, 2024 00:12 IST

Ayodhya Ram Mandir Inauguration LIVE: देहरादून में मनाया गया दीपोत्सव

अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के देहरादून में रविवार को आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में डेढ़ लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। परेड ग्राउंड में शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे और उनके साथ स्वयं भी दीप जलाए। सभी देश और प्रदेशवासियों को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने राम भजन भी गाये। उन्होंने कहा कि एक लंबे इंतजार के बाद रामलला के अपनी जन्मभूमि में विराजमान होने का शुभ अवसर आया है और इस सौभाग्य भरे क्षण के हम सभी साक्षी होंगे।
JAN 21, 2024 23:34 IST

Ayodhya Ram Mandir Inauguration LIVE: सीएम योगी ने किए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ही रामनगरी पहुंच गए। यहां उन्होंने 22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का फाइनल निरीक्षण किया और अयोध्या की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन पूजन किये। मुख्यमंत्री ने संघ कार्यालय साकेत निलयम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।
JAN 21, 2024 22:50 IST

एंटीलिया सजा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी का घर 'एंटीलिया' कल अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले सजाया गया है।