देश

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के ठिकाने का चला पता, अमेरिका ने दिया बड़ा अपडेट; प्रत्यर्पण के लिए एक्टिव हुई मुंबई पुलिस

मुंबई में पिछले दिनों बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई पुलिस लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का पता लगाने में जुटी हुई है। इस बीच अमेरिका ने मुंबई पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के ठिकाने को लेकर अपडेट दिया है। अब पुलिस उसके प्रत्यर्पण की कोशिश में जुट गई है।

Image

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के ठिकाने का चला पता

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई का गैंग की अब मुश्किलें बढ़ सकती है। गैंग की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अब सुरक्षा एजेंसियां भी एक्शन मोड में आ गई है। इस बीच अमेरिका ने मुंबई पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने मुंबई पुलिस को अलर्ट भेजा है कि अनमोल बिश्नोई उनके यहां है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने अनमोल के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसको लेकर मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने पिछले दिनों विशेष अदालत भी पहुंची है। बता दें, बीते 16 अक्टूबर को मुंबई पुलिस इसको लेकर अदालत पहुंची थी। एक अधिकारी ने बताया है कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में अनमोल आरोपी भी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि लॉरेंस बिश्नोई जेल में है लेकिन जेल से बाहर उसकी योजनाओं का क्रियान्वयन अनमोल बिश्नोई करता है। बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में भी अनमोल का हाथ बताया जा रहा है। कई रिपोर्ट के अनुसार, उसने बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग करने वालों से बात की थी।

10 लाख रुपये का ईनामी बदमाश है अनमोल बिश्नोई

बता दें, इससे पहले नेशनल एंवेस्टिगेटिंग एजेंसी (NIA) ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। एनआईए के मुताबिक अनमोल बिश्नोई एक भगौड़ा अपराधी है और उसके खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं। इसमें 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाली की हत्या से जुड़ा मामला भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबकि सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में दाखिल चार्जशीट में अनमोल बिश्नोई का भी नाम है। इसके बाद ही उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर ही अमेरिकी अधिकारियों ने सूचना दी थी कि अनमोन बिश्नोई उनके देश में रह रहा है। हालांकि मुंबई पुलिस का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि अनमोल बिश्नोई अमेरिकी पुलिस की हिरासत में है या नहीं। हालांकि अमेरिका में उसके ठिकाने का पता चल गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article