देश

'बेहद दुखद और निंदनीय', अमेरिका में धर्म पूछकर भारतीय पर चाकू से हमला मामले को लेकर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Knife Attack: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को अमेरिका में एक भारतीय व्यक्ति पर कथित तौर पर धर्म के कारण किए गए चाकू से हमले की निंदा की। उन्होंने इस घटना को दुखद और निंदनीय करार दिया।

Image

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (फोटो साभार: @asadowaisi)

Photo : Twitter

Knife Attack: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को अमेरिका में एक भारतीय व्यक्ति पर कथित तौर पर धर्म के कारण किए गए चाकू से हमले की निंदा की।

क्या है पूरा मामला?

फॉक्स 13 न्यूज की खबर के अनुसार, युटाह की वेस्ट वैली सिटी स्थित वैली सिटी मॉल में कर्मचारी सैयद सोहेलुद्दीन पर सोमवार दोपहर पीटर माइकल लार्सन ने कथित तौर पर चाकू से हमला किया। बताया गया कि लार्सन ने हमले से पहले पीड़ित से उसका धर्म पूछा था। ओवैसी ने कहा, "यह बेहद दुखद और निंदनीय है।" उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े लोगों को ट्रेनों और सड़कों पर निशाना बनाया जा रहा है।

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम कार्यकर्ता तेलंगाना और अन्य राज्यों में जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं, ताकि लोगों को एसआईआर फॉर्म सही तरीके से भरने, नोटिस का जवाब देने और मतदाता सूची में अपना नाम बनाए रखने में मदद मिल सके।

उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम ने तेलंगाना सरकार से अपील की है कि वह राज्य में जारी एसआईआर प्रक्रिया के दौरान गरीब लोगों की मदद के लिए स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी करे। निर्वाचन आयोग ने 15 जुलाई को तेलंगाना और दो अन्य राज्यों के साथ ही दिल्ली में जारी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम की समय सीमा बढ़ा दी गई है।

तेलंगाना में मतदाता सूची का मसौदा 10 अगस्त को जारी किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित होगी। ओवैसी ने यह भी कहा कि नशे की समस्या समाज को अंदर से खोखला करने वाले दीमक की तरह है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन करने, बेचने या तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article