देश

Sonam Wangchuk :सोनम वांगचुक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे, कही ये अहम बात-Video

Ladakh activist Sonam Wangchuk: लद्दाख से दिल्ली तक पदयात्रा कर रहे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिरासत में ले लिया गया था वहीं वो 2 अक्टूबर की देर रात दिल्ली राजघाट पहुंचे।

Image

सोनम वांगचुक

Photo : ANI

Ladakh activist Sonam Wangchuk at Rajghat:अपनी मांगों को लेकर लद्दाख से दिल्ली आए सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) बुधवार को महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे उनके समर्थकों और प्रशंसकों की भीड़ भी दिखाई दी। गौर हो कि लद्दाख से दिल्ली तक पदयात्रा कर रहे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिरासत में ले लिया गया।

सोनम वांगचुक लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और अनुसूची छह के तहत संवैधानिक संरक्षण प्रदान करने की मांग कर रहे हैं। वांगचुक बोले कि उन्हें गृह मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि आने वाले दिनों में उनकी प्रधानमंत्री राष्ट्रपति या गृह मंत्री से मुलाकात होगी।

दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को राजघाट लेकर गई

दिल्ली पुलिस हिरासत में लिए गए जलवायु कार्यकर्ता सोमन वांगचुक और लद्दाख के 170 अन्य लोगों को राजघाट लेकर गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में दो दिन पहले वांगचुक और अन्य को हिरासत में लिया था।वांगचुक 'दिल्ली चलो पदयात्रा' का नेतृत्व कर रहे थे, जो एक महीने पहले लेह से शुरू हुई थी। उन्हें सोमवार रात हिरासत में लिया गया।

उन्होंने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया

लेह से एक सितंबर को निकले पदयात्रियों ने चुनावी राज्य हरियाणा को छोड़कर पूरा रास्ता पैदल पूरा किया। हरियाणा में वे बसों में सवार हुए। उन्हें सोमवार रात दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया और अलग-अलग थानों में ले जाया गया, जहां उन्होंने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया।

लेह एवं करगिल जिलों में अलग लोकसभा सीटों की मांग और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन

'लेह एपेक्स बॉडी' (एलएबी) ने 'करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस' के साथ मिलकर इस पदयात्रा का आयोजन किया था, जो पिछले चार साल से लद्दाख को राज्य का दर्जा दिलाने, लद्दाख के लिए लोक सेवा आयोग की स्थापना के साथ शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने तथा लेह एवं करगिल जिलों में अलग लोकसभा सीटों की मांग और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article