देश

महाराष्ट्र में शरद पवार ने दिया BJP को झटका, कोल्हापुर राजघराने के वंशज समरजीत सिंह घाटगे NCP-SP में शामिल

फडणवीस के पूर्व करीबी घाटगे को आगामी राज्य चुनावों में कागल विधानसभा सीट से टिकट मिलने की संभावना है। कागल का प्रतिनिधित्व वर्तमान में शरद पवार के पूर्व वफादार हसन मुश्रीफ कर रहे हैं

Image

शरद पवार के साथ समरजीत सिंह घाटगे (फोटो- Raje Samarjeetsinh Ghatge)

KEY HIGHLIGHTS
  • कोल्हापुर राजघराने के वंशज समरजीत सिंह घाटगे शरद गुट में शामिल
  • घाटगे को कागल विधानसभा सीट से टिकट मिलने की संभावना
  • देवेंद्र फडणवीस के पूर्व करीबी हैं समरजीत सिंह घाटगे

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले शरद पवार ने बीजेपी को बड़ा झटका दे दिया है। कभी भाजपा के समर्थक रहे कोल्हापुर राजघराने के वंशज समरजीत सिंह घाटगे मंगलवार को शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इस सियासी घटनाक्रम का स्वागत करते हुए, एनसीपी (सपा) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने घाटगे को "हीरा" बताया और कहा कि हम इसकी कीमत जानते हैं। वहीं घाटगे ने अपने समर्थकों को शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अपील की है।

देवेंद्र फडणवीस के पूर्व करीबी

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पूर्व करीबी घाटगे को आगामी राज्य चुनावों में कागल विधानसभा सीट से टिकट मिलने की संभावना है। कागल का प्रतिनिधित्व वर्तमान में शरद पवार के पूर्व वफादार हसन मुश्रीफ कर रहे हैं, जो जुलाई 2023 में उपमुख्यमंत्री अज‍ित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

इलाके में है प्रभाव

घाटगे के पिता स्वर्गीय विक्रमसिंह घाटगे कागल से दो बार विधायक रहे हैं। छत्रपति शाहू महाराज के शाही वंशजों का स्थानीय लोगों में बहुत प्रभाव है। 2019 में, घाटगे ने कागल सीट पर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन मुश्रीफ से हार गए थे। वहीं 2024 में यह विधानसभा क्षेत्र शरद पवार के कोटे में जाने की उम्मीद है, इसलिए उन्होंने भाजपा छोड़कर एनसीपी (सपा) में शामिल होने का फैसला किया है। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट घाटगे छत्रपति शाहू सहकारी चीनी कारखाना और छत्रपति शाहू दूध एवं कृषि उत्पाद कंपनी के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वे कोल्हापुर में कई संस्थानों के प्रमुख भी हैं। घाटगे परिवार के प्रमुख सदस्यों में बॉलीवुड की हस्तियां, विजयेंद्र घाटगे (फिल्म चितचोर) और राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और अभिनेत्री सागरिका घाटगे-खान (चक दे इंडिया फेम) शामिल हैं।

कोल्हापुर के तीन दिवसीय दौरे पर पवार

शरद पवार इन दिनों कोल्हापुर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उन्होंने घाटगे परिवार और कई अन्य स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन के स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। मंगलवार सुबह शरद पवार नाश्ते के लिए घाटगे के घर गए और घाटगे तथा उनके चाचा श्रीमंत राजे प्रवीण सिंह घाटगे से बातचीत की। घाटगे ने कहा, "हमने बैठक के दौरान विभिन्न चीजों पर चर्चा की। हमने पवार साहब के मार्गदर्शन में काम करने का फैसला किया है। वह राजनीति में हमारे नए गुरु हैं।"

IANS की रिपोर्ट

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह