आज की ताजा खबर, 27 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: संसद सत्र से पहले मोदी कैबिनेट की बैठक आज, कांग्रेस ने भी बुलाई संसदीय दल की मीटिंग
आज की ताजा खबर लाइव, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज Latest News in Hindi:उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, संसद के विशेष सत्र से पहले सरकार ने शुक्रवार दोपहर केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होगी। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से प्रस्तावित है। वहीं, इसे लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को संसदीय दल की बैठक बुलाई है। केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के नेतृत्व वाले प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत कार्रवाई करने का अधिकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दे दिया है।
आज की ताजा खबर, 27 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: संसद सत्र से पहले मोदी कैबिनेट की बैठक आज, कांग्रेस ने भी बुलाई संसदीय दल की मीटिंग
केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के नेतृत्व वाले प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत कार्रवाई करने का अधिकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दे दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने 26 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस कदम के बाद राज्य सरकारें और केंद्रशासित प्रदेश अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन से जुड़े फंड, वित्तीय संपत्तियों और परिसरों को लेकर सीधे कानूनी और प्रवर्तन कार्रवाई कर सकेंगे।
