देश

'देश के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं राहुल', कैंब्रिज का वीडियो शेयर कर रीजीजू ने बोला तीखा हमला

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 9, 2023, 02:35 PM IST

Kiren Rijiju Vs Rahul Gandhi : केंद्रीय मंत्री किरण रीजीजू ने कहा कि राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं है लेकिन भारत विरोधी ताकतें उनके देश विरोधी बयानों का इस्तेमाल देश की छवि खराब करने के लिए कर रही हैं। रीजीजू ने कहा, 'भारत के लोग यह जानते हैं कि राहुल गांधी पप्पू हैं लेकिन विदेशी यह नहीं जानते कि वह सचमुच में पप्पू हैं।

Image

लंदन यात्रा पर हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी।

Photo : PTI

Kiren Rijiju Vs Rahul Gandhi : केंद्रीय कानून मंत्री किरण रीजीजू ने कांग्रेंस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। राहुल के कैंब्रिज संबोधन का एक वीडियो शेयर करते हुए रीजीजू ने कहा कि 'भारत को बांटने के लिए राहुल लोगों को उकसा रहे हैं। वह देश की एकता के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं।' अपने एक ट्वीट में रीजीजू ने कहा कि 'कांग्रेस के स्वघोषित प्रिंस ने सभी मर्यादाएं लांघ दी हैं।'

लोगों को उकसा रहे हैं राहुल-रीजीजू

अपने एक अन्य ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'यह व्यक्ति भारत की एकता के लिए एक गंभीर खतरा बन गया है। अब यह व्यक्ति भारत को विभाजित करने के लिए लोगों को उकसा रहा है। भारत के सबसे लोकप्रिय एवं पंसद किए जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केवल एक ही मंत्र है-एक भारत, श्रेष्ठ भारत।'

मुस्लिम-सिख को दूसरी श्रेणी का मानते हैं पीएम-राहुल

बता दें कि कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए गए अपने संबोधन में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट करने का आरोप लगाया। राहुल ने अपनी स्पीच में कहा, 'भारत राज्यों का एक संघ है। आप यदि एक संघ पर किसी एक विचार को थोपने की कोशिश करेंगे तो यह प्रतिक्रिया देगा। यहां एक सिख व्यक्ति बैठे हैं जो कि सिख धर्म से आते हैं। भारत में मुस्लिम हैं, ईसाई हैं। भारत में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं। ये सभी भारतीय हैं। मिस्टर नरेंद्र मोदी कहते हैं कि ऐसा नहीं है। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि ये भारत के दूसरी श्रेणी के नागरिक हैं। मैं इससे सहमत नहीं हूं।'

'किसी उत्पाद के री-लॉन्च की एक सीमा होती है'

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं है लेकिन भारत विरोधी ताकतें उनके देश विरोधी बयानों का इस्तेमाल देश की छवि खराब करने के लिए कर रही हैं। रीजीजू ने कहा, 'भारत के लोग यह जानते हैं कि राहुल गांधी पप्पू हैं लेकिन विदेशी यह नहीं जानते कि वह सचमुच में पप्पू हैं। किसी उत्पाद को री-लांच करने की एक सीमा होनी चाहिए। लंदन में उन्हें एक बार फिर री-लॉन्च किया जा रहा है।'
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article