केरल की साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के खिलाफ एक गंभीर मामला दर्ज किया है। आरोप है कि प्लेटफॉर्म पर एक आपत्तिजनक और कथित रूप से भ्रामक एआई वीडियो शेयर किया गया, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग को निशाना बनाया गया।
पुलिस ने वीडियो को बताया मानहानिकारक
रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो एडिटेड और AI तकनीक की मदद से तैयार किया गया था, जिसे पुलिस ने मानहानिकारक (Defamatory) बताया है। केरल पुलिस के साइबर विंग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
मामले में यह भी देखा जा रहा है कि वीडियो किसने बनाया, किसने अपलोड किया और इसे किस तरह से वायरल किया गया। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि इस तरह की सामग्री लोगों को गुमराह करने और संस्थाओं की छवि खराब करने के उद्देश्य से फैलाई गई।
