देश

Venkateswara Swamy Temple Stampede: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में बड़ा हादसा, वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़; 10 श्रद्धालुओं की मौत

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। काशी बुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, कई घायल हैं। कई लोगों की हालत गंभीर है। ​​यह हादसा कार्तिक मास की एकादशी के पावन अवसर पर हुआ, जब मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी।

Image

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशी बुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

Kashi Bugga Venkateswara Swamy Temple Stampede: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। काशी बुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, कई घायल हैं। कई लोगों की हालत गंभीर है।

यह हादसा कार्तिक मास की एकादशी के पावन अवसर पर हुआ, जब मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के पास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।

CM नायडू ने घटना पर जताई चिंता

इस घटना पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शोक प्रकट किया। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना से गहरा सदमा पहुंचा है। इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। मैंने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र और उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।"

सुबह से ही मंदिर में थी काफी भीड़

चश्मदीदों ने जानकारी दी कि सुबह से ही मंदिर में भीड़ काफी बढ़ गई थी और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण हालात बेकाबू हो गए। स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि भीड़ नियंत्रण में चूक कहां हुई।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article