देश

सदन से हटा देनी चाहिए सावरकर की तस्वीर- मंत्री की टिप्पणी, बीजेपी MLA का जवाब- फिर तो हम नेहरू का फोटो भी निकाल देंगे

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2023, 06:33 AM IST

​​बकौल बसनगौड़ा, ''हम भी इस बारे में बहुत स्पष्ट हैं। कांग्रेस विधायक बसवराज रायरेड्डी ने सुझाव दिया कि कोई भी तस्वीर नहीं हटाई जानी चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और नेहरू और अन्य महान हस्तियों की तस्वीरें लगानी होंगी। किसी भी महान शख्सियत की फोटो हटाने का सवाल ही नहीं उठता।''

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

कर्नाटक में स्वतंत्रता सेनानी वीडी सावरकर को लेकर सियासी विवाद पनप गया है। सूबे के कैबिनेट मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सावरकर की तस्वीर बेलगावी में सुवर्ण सौध के विधानसभा हॉल से हटा दी जानी चाहिए।

शुक्रवार (15 दिसंबर, 2023) को उनके इसी बयान पर भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल का जवाब आया। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर वहां से सावरकर की तस्वीर हटाई गई तो दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर भी हटा दी जाएगी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए यतनाल ने बताया कि अगर 10 खड़गे भी ऐसा प्रयास करें, तो भी सावरकर की तस्वीर को हटाना संभव नहीं है। अगर उनकी तस्वीर हटाने का कोई प्रयास किया जा रहा है और नेहरू की तस्वीर लगाई गई है तो हम नेहरू की तस्वीर हटा देंगे।

बकौल बसनगौड़ा, ''हम भी इस बारे में बहुत स्पष्ट हैं। कांग्रेस विधायक बसवराज रायरेड्डी ने सुझाव दिया कि कोई भी तस्वीर नहीं हटाई जानी चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और नेहरू और अन्य महान हस्तियों की तस्वीरें लगानी होंगी। किसी भी महान शख्सियत की फोटो हटाने का सवाल ही नहीं उठता।''

वह बोले- अगर वीर सावरकर की फोटो हटा दी जाएगी तो हम नेहरू की फोटो हटा देंगे। कांग्रेस नेता लाखों हिंदुओं का नरसंहार करने वाले टीपू सुल्तान की बात करते हैं। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने कहा था कि टीपू सुल्तान स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, वह एक राजा था। कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश ने कहा था कि टीपू सुल्तान ने लाखों हिंदुओं की हत्या की और 4,000 हिंदू मंदिरों को नष्ट कर दिया था।

यतनाल के मुताबिक, "आज भी मुख्यमंत्री सिद्दारमैया मैसूरु वाडियार शासकों के योगदान का उल्लेख करते हैं। मंत्री प्रियांक खड़गे मैसूरु हवाई अड्डे का नाम टीपू सुल्तान के नाम पर रखने की बात करते हैं। उनमें कोई नैतिकता नहीं है।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article