देश

कर्नाटक में तेलंगाना कांग्रेस नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2023, 01:49 PM IST

Karnataka Police: पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी हैदराबाद के पंजागुट्टा थाने में रेप और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे एक फाइव स्टार होटल में बुलाया गया और वहां उसका यौन शोषण किया गया।

Image

तेलंगाना के कांग्रेस नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

Photo : BCCL

Karnataka Police: कर्नाटक पुलिस ने तेलंगाना के एक कांग्रेस नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, कुंभम शिवकुमार रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रेड्डी तेलंगाना में नारायणपेट जिला कांग्रेस अध्यक्ष हैं। आरोप है कि उन्होंने बेंगलुरु के एक निजी होटल में इस अपराध को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, कब्बन पार्क पुलिस ने रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। रेड्डी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में नारायणपेट से विधायक पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

युवती को ब्लैकमेल कर रहा था कांग्रेस नेता

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी हैदराबाद के पंजागुट्टा थाने में रेप और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे एक फाइव स्टार होटल में बुलाया गया और वहां उसका यौन शोषण किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि नेता ने उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें ली हैं, और उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इस मामले में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!