देश

कर्नाटक में बड़ा हादसा: पटाखे की दुकान में लगी भीषण आग, 12 लोगों की जलकर मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2023, 10:29 PM IST

Karnataka: बेंगलुरू के बाहरी इलाके अट्टीबेले में एक पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 10 लोगों की जलकर मौत हो गई।

Image

कर्नाटक में पटाखे की दुकान पर भीषण आग

Photo : ANI

Karnataka: कर्नाटक में शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां बेंगलुरू के बाहरी इलाके अट्टीबेले में एक पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 10 लोगों की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 4:30 बजे एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी दुकान में फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक लॉरी से पटाखे उतारे जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ, जिस समय यह हादसा हुआ पटाखा गोदाम में करीब 20 कर्मचारी मौजूद थे। कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

सिद्धारमैया ने जताया दुख

इस दर्दनाक हादसे पर कर्नाटक के सीए सिद्धारमैया ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, मुझे यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ कि बेंगलुरु शहर जिले में अनेकल के पास एक पटाखा दुकान में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई। मैं कल दुर्घटनास्थल पर जाकर उसका निरीक्षण करने जा रहा हूं। मृत श्रमिकों के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article