देश

Karnataka Election: न किंग बनी JDS और न ही किंगमेकर, कुमारस्वामी के सपनों पर फिरा पानी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 13, 2023, 05:11 PM IST

Karnataka Election: पिछले चुनाव में भी जेडीएस तीसरे नंबर पर थी। लेकिन किंगमेकर की स्थिति में थी। चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने कुमारस्वामी को डोरे डाले, लेकिन कांग्रेस सीधे कुमारस्वामी को सीएम बनने का ऑफर दे दी। यानि जो कुमारस्वामी किंगमेकर थे, वो कांग्रेस के सहयोग से किंग यानि कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ गए।

Image

कर्नाटक में जेडीएस को मिली बड़ी हार

Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव में किंग बनने का दावा करने वाली जेडीएस किंगमेकर बनने की भी हालत में नहीं है। सीएम बनने का सपना देख रहे कुमारस्वामी, अपनी पार्टी को दूसरे नंबर पर भी पहुंचाने में असफल रहे हैं। कुमारस्वामी की पार्टी को राज्य में बड़ी हार मिली है।

कितनी सीटों पर जेडीएस को मिली जीत

अभी तक के परिणामों के अनुसार जेडीएस को 20 सीटें मिलती दिख रही है। 19 सीटों पर वो जीत चुकी है और एक सीट पर आगे चल रही है। पिछले चुनावों के मुकाबले जेडीएस को 14 सीटों को नुकसान हुआ है। कहां बहुमत और कहां पिछले परिणाम भी जेडीएस नहीं दोहरा पाई।

किंगमेकर से कभी किंग बने थे कुमारस्वामी

पिछले चुनाव में भी जेडीएस तीसरे नंबर पर थी। लेकिन किंगमेकर की स्थिति में थी। चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने कुमारस्वामी को डोरे डाले, लेकिन कांग्रेस सीधे कुमारस्वामी को सीएम बनने का ऑफर दे दी। यानि जो कुमारस्वामी किंगमेकर थे, वो कांग्रेस के सहयोग से किंग यानि कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ गए। हालांकि सरकार ज्यादा दिनों तक चली नहीं और गठबंधन के कुछ विधायक बीजेपी के साथ जाकर उनकी सरकार को गिरा दिए।

कभी भी नहीं बनाई अपने दम पर सरकार

वर्ष 1999 में अपने गठन के बाद से, जेडीएस ने कभी भी अपने दम पर सरकार नहीं बनाई है। कर्नाटक में जेडीएस को कभी भी बहुमत नहीं मिला है। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस दोनों के साथ वो सत्ता का लुप्त उठा चुकी है। फरवरी 2006 से वह भाजपा के साथ 20 महीने सरकार में रही और मई 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के साथ 14 महीने सरकार में रही। जिसके मुख्यमंत्री कुमारस्वामी रहे।

कर्नाटक में कांग्रेस की वापसी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। कांग्रेस 130 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और सात सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस अपने दम पर राज्य में सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी को इस चुनाव में बड़ी हार मिली है। बीजेपी 61 सीटें जीत चुकी हैं और 3 पर आगे चल रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित