देश

अभी शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच उलझी ही है कांग्रेस कि अब इस नेता ने ठोक दिया Karnataka CM के पद पर दावा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 16, 2023, 11:36 PM IST

Karnataka CM: कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस में मंगलवार को भी गहन मंथन जारी रहा। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहले राहुल गांधी के साथ चर्चा की, फिर बाद में पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे दोनों नेताओं-सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार से मुलाकात की, लेकिन फैसला नहीं हो पाया।

Image

कर्नाटक सीएम पद के लिए अब डॉ जी परमेश्वर ने ठोका दावा (फोटो- DrGParameshwara)

KEY HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक के सीएम को लेकर उलझन में कांग्रेस
  • डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच मुकाबला
  • अब बुधवार को आलाकमान कर सकता है CM की घोषणा

Karnataka CM: कर्नाटक सीएम पद के लिए कांग्रेस अभी डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच उलझी हुई है, कि अब एक और नेता ने इस पद के लिए अपना दावा ठोक दिया है। नाम है डॉ जी परमेश्वर। जी परमेश्वर पहले भी सीएम पद की रेस में रह चुके हैं, लेकिन सफल नहीं हुए थे। जी परेश्वर कर्नाटक के डिप्टी सीएम रह चुके हैं। परमेश्वर के सपोर्टर अपने नेता को सीएम बनाने के लिए कर्नाटक में सड़कों पर उतरे भी दिखे।

क्या बोले जी परमेश्वर

मंगलवार को मीडिया बात करते हुए जी परमेश्वर ने सीएम बनने की खुलेआम इच्छा जाहिर कर दी। उन्होंने कहा- "अगर कांग्रेस आलाकमान मुझे सीएम पद की जिम्मेदारी देता है तो मैं उसे जरूर पूरा करूंगा। वे मेरे और मेरे काम के बारे में सब कुछ जानते हैं। मैं लॉबिंग नहीं करना चाहता।"

दिल्ली में आज क्या हुआ

जी परमेश्वर भले ही सीएम पद के लिए दावा कर रहे हों, लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि कांग्रेस आलाकमान उनकी बातों पर ध्यान दे रहा है। कांग्रेस आलाकमान दिल्ली में सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच मंगलवार को भी फैसला नहीं कर पाया है। मीटिंग पर मीटिंग होती रही, लेकिन खड़गे आज भी सीएम पद के लिए नाम का ऐलान नहीं कर पाए।

अब बुधवार को फैसला

कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस में मंगलवार को भी गहन मंथन जारी रहा। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहले राहुल गांधी के साथ चर्चा की, फिर बाद में पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे दोनों नेताओं-सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार से मुलाकात की। हालांकि, अभी इसको लेकर संशय बना हुआ है कि दक्षिण भारत के इस महत्वपूर्ण राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। वैसे, सिद्धरमैया इस दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि खरगे के आवास पर बुधवार को भी वरिष्ठ नेताओं की बैठक हो सकती है जिसमें सहमति बनाने का प्रयास किया जा सकता है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित