
Karnataka Bandh 2023 Date, Timings LIVE Updates: कर्नाटक में बंद और विरोध के बीच 44 फ्लाइट्स पर असर, स्कूल भी बंद
Karnataka Bandh Tomorrow on 29 September 2023, Karnataka Bandh 2023 Friday Date, Timings Live News Updates: दक्षिण भारत के सूबे कर्नाटक में आज (29 सितंबर, 2023) बंद बुलाया गया है। इस बंद के चलते आम जनजीवन प्रभावित (खासतौर से दक्षिणी हिस्से में) हो रहा है। बंद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक अमल में रहेगा। हालांकि, इस दौरान कुछ जरूरी चीजों को छूट रहेगी। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्यूलर) ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है। साथ ही होटलों, ऑटोरिक्शा और कार चालकों के संघों ने भी बंद का समर्थन किया आयोजकों ने बताया कि शहर में टाउन हॉल से फ्रीडम पार्क तक व्यापक जुलूस निकाला जाएगा जिसमें सभी वर्ग के लोगों के भाग लेने की संभावना है। पूरे कर्नाटक में बंद का आह्वान किया गया है और वे राजमार्ग, टोल, रेल सेवाएं और हवाई अड्डे भी बंद कराने की कोशिश करेंगे। कर्नाटक प्रदेश निजी स्कूल संघ के एक पदाधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वे बंद को ‘‘नैतिक समर्थन’’ दे रहे हैं। इस बीच, राज्य के परिवहन विभाग ने सरकारी परिवहन निगमों को अपनी सेवाएं जारी रखने का निर्देश दिया है। है। दरअसल, कन्नड़ समर्थक और किसान संगठनों के कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को दिए जाने के विरोध में यह बंद बुलाया गया है। कर्नाटक रक्षण वेदिके, कन्नड़ चलवली (वटल पक्ष) समेत कन्नड़ संगठनों और विभिन्न किसान संगठनों के शीर्ष संगठन ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ ने समूचे राज्य में सुबह से शाम तक बंद का आह्वान किया है। कुछ कार्यकर्ताओं ने कावेरी का पानी तमिलनाडु को दिए जाने के खिलाफ कावेरी बेसिन वाले जिले मांड्या में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। वे पिछले 15 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने तमिलनाडु के प्रति नरम रुख अपनाया और वह मामले पर उचित तरीके से ध्यान नहीं दे रही है।