देश

ज्योतिरादित्य सिंधिया का डांस वीडियो हो रहा है वायरल, इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी हुए थे शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 22, 2023, 07:14 AM IST

Jyotiraditya Scindia Dance Video: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। सिंधिया स्कूल फोर्ट के 125 वें स्थापना दिवस समारोह में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जमकर डांस किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल हुए थे।

Jyotiraditya Scindia Dance Video: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। 28 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में सिंधिया साथी कलाकारों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। सिंधिया स्कूल फोर्ट के 125 वें स्थापना दिवस समारोह में आयोजित कार्यक्रम में वे डांस करते नजर आए। सिंधिया कार्यक्रम के दौरान आयोजित एक डांसिंग परफॉर्मेंस में शामिल हुए। महाराज साथी कलाकारों के साथ जमकर नाचे। उनकी शानदार डांस परफॉर्मेंस से सिंधिया की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। सिंधिया स्कूल की स्थापना 1897 में तत्कालीन ग्वालियर राजघराने ने की थी और यह ऐतिहासिक ग्वालियर किले में स्थित है। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई सी पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जितेंद्र सिंह और अन्य भी शामिल होंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्ववर्ती राजघराने के वंशज हैं और मध्य प्रदेश के प्रमुख राजनेताओं में से एक हैं। मप्र में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article