देश

दमदार है NTR जूनियर की राजनीतिक विरासत,दादा ने कांग्रेस का कर दिया था सूपड़ा साफ

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jan 11, 2023, 01:57 PM IST

RRR Bag Golden Globe 2023: NTR जूनियर के नाम से ही साफ है कि वह अपने साथ एक विरासत लेकर चल रहे हैं। उनके दादा एन.टी.रामा राव न केवल तेलगू सिनेमा के बड़े अभिनेता थे बल्कि उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में भी वह कर दिखाया, जो उसके पहले कोई नहीं कर पाया।

RRR Bag Golden Globe 2023: राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के पुरस्कार से नवाजा गया है। इस मौके पर RRR के कलाकार NTR जूनियर और रामचरण के साथ डायरेक्टर एस एस राजामौली मौजूद थे। यह उपबल्धि भारतीयों के लिए न केवल गर्व की बात है बल्कि NTR जूनियर के लिए भी बेहद अहम है। जो न केवल अपने साथ कला की मजबूत विरासत रखते हैं बल्कि उनकी राजनीतिक विरासत भी बेहद दमदार है।

दादा ने कांग्रेस की हिला दी थी जड़े

NTR जूनियर के नाम से ही साफ है कि वह अपने साथ एक विरासत लेकर चल रहे हैं। उनके दादा एन.टी.रामा राव न केवल तेलगू सिनेमा के बड़े अभिनेता थे बल्कि उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में भी वह कर दिखाया, जो उसके पहले कोई नहीं कर पाया। अविभाजित आंध्र प्रदेश में एक समय कांग्रेस पार्टी का कोई विकल्प हो सकता है, इसकी कल्पना भी बेमानी थी। उसमें भी इंदिरा गांधी जैसे मजबूत नेता के होते हुए तो यह सोचना और संभव नहीं था। लेकिन कांग्रेस हार भी सकती है, इसे हकीकत में एन.टी.रामाराव या एनटीआर ने कर दिखाया । उन्होंने अपने सिनेमाई करिश्मा का फायदा उठाकर 1983 के चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया। और तलेगुदेशम पार्टी की सरकार एनटीआर के नेतृत्व में बनीं।

चर्चा में थी जूनियन एनटीआर -अमित शाह की मुलाकात

बीते अगस्त में जूनियर एनटीआर की भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी काफी चर्चा में रही थी। हालांकि न तो भाजपा की तरफ से और न ही जूनियर एनटीआर की तरफ से राजनीतिक पारी का कोई बयान आया। लेकिन दोनों ने इस मुलाकात को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर किया ।जूनियर एनटीआर भले ही राजनीति में सीधे तौर पर सक्रिय नहीं है लेकिन उन्होंने 2009 के चुनाव में तेलगुदेशम पार्टी यानी चंद्र बाबू नायडू के लिए प्रचार किया था। इसके अलावा दोनों का पारिवारिक रिश्ता भी है। चंद्र बाबू नायडू, एनटी रामाराव के दामाद हैं।

एनटीआर तीन बार रहे मुख्यमंत्री

तेलगु फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एन.टी.रामाराव ने 1982 में तेलगुदेशम पार्टी बनाई थी और 1983 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस को पटखनी दे दी थी। और उसके बाद तीन बार वह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। एनटीआर का करिश्मा ऐसा था, कि उनकी राजनीतिक विरासत को उनके दामाद चंद्र बाबू नायडू ने हथियाने के बाद वह भी तीन बार मुख्यमंत्री बने। असल में नायडू ने बगावत कर एनटीआर की तेलगुदेशम पार्टी पर कब्जा किया था। और आज वह तेलगूदेशम पार्टी के सर्वे सर्वा हैं।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?