देश

ओडिशा के झारसुगुड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और PCR वैन की जोरदार टक्कर; पांच पुलिसकर्मियों की मौत

ओडिशा के झारसुगुड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर झारसुगुड़ा सदर थाना के पास एक ट्रेलर और पुलिस की गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच पुलिस कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांच पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Image

ओडिशा के ओडिशा के झारसुगुड़ा में सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत।

Photo : ANI

ओडिशा के झारसुगुड़ा में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि झारसुगुड़ा सदर थाना के ठीक सामने पुलिस की पीसीआर वैन (बोलेरो) और एक तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई।

पांच पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांच पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर शवों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को तुरंत जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों में ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, हवलदार लिंगराज धुरुआ, एआर के काशीराम भोई व देबदत्त सा और होमगार्ड भक्रबंधु मिर्धा शामिल हैं। ये सभी ड्यूटी पर तैनात थे जब सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article