देश

Jhansi Medical College: झांसी अग्निकांड की वजह आई सामने, जिंदा जले थे 10 मासूम बच्चे

Jhansi Medical College: झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी आग ने 10 नवजात शिशुओं की जान ले ली। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग से लगी आग ने NICU को अपनी चपेट में ले लिया। CM योगी ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता की घोषणा की है।

Image

झांसी अग्निकांड की वजह आई सामने

Photo : ANI

Jhansi Medical College: उत्तर प्रदेश के झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एनआईसीयू वार्ड में अचानक आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई, जबकि 39 नवजात शिशुओं को हादसे में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस बीच प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आग ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग होने के चलते आग लगी थी। जानकारी लगते ही तड़के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृत नवजात के परिजनों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। साथ ही तीन कमेटियां गठित कर उनसे पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे में कई नवजात शिशुओं की मौत की खबर बेहद दुखद है। ईश्वर शोक संतप्त माता-पिता और परिवारों को इस क्रूर आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायल नवजात शिशुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। पीएम मोदी ने भी झांसी मेडिकल कॉलेज में बच्चों के वार्ड में आग लगने से 10 शिशुओं की मौत पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हृदयविदारक! उत्तर प्रदेश में झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। इसमें जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।
Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें