देश

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सीजन पहली बर्फबारी का VIDEO, आसमान से लेकर सड़क तक छाई 'चांदी'

Gulmarg Snowfall Video: जम्मू कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। गुलमर्ग के साथ-साथ बांदीपुरा जिले में गुरेज, कुपवाड़ा में माचिल, शोपियां में मुगल रोड समेत घाटी के अन्य कई ऊपरी इलाकों और अन्य स्थानों पर भी हिमपात हुआ, जिससे वहां एक इंच तक बर्फ की चादर बिछ गयी है।

Image

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी (तस्वीर साभार: @JandKTourism)

Photo : Twitter

Gulmarg Snowfall Video: जम्मू कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग से लेकर कुपवाड़ा तक बर्फबारी के कारण चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर दिखाई दी। इसका खूबसूरत वीडियो भी सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि हिमपात सुबह शुरु हुआ और रुक-रुक कर हो रहा है, जिससे वहां एक इंच तक बर्फ की चादर बिछ गयी है।

उन्होंने बताया कि बांदीपुरा जिले में गुरेज, कुपवाड़ा में माचिल, शोपियां में मुगल रोड समेत घाटी के अन्य कई ऊपरी इलाकों और अन्य स्थानों पर भी हिमपात हुआ। इस बीच, श्रीनगर समेत मैदानी क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दोपहर तक मौसम में सुधार आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 23 नवंबर तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा और 24 नवंबर को ऊपरी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी की संभावना है।

देखें वीडियो-

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें